विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SAIL: बोकारो स्टील के आवासधारियों को बड़ी राहत, अतिरिक्त निर्माण होगा नियमित; चुकाना होगा शुल्क

Published: Sat, 07 Nov 2026 11:42 PM (IST)

बोकारो इस्पात लिमिटेड (BSL) अपने आवासों में बने अतिरिक्त निर्माण को नियमित करेगा। इसके लिए आवासधारकों को तय नियमों के अनुसार अतिरिक्त शुल्क का भुगतान करना होगा।

बोकारो स्टील कालोनी। (फाइल फोटो)

बोकारो स्टील कालोनी। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. अतिरिक्त भवन निर्माण को बीएसएल करेगा नियमित।

  2. आवासधारकों को देना होगा अतिरिक्त शुल्क।

  3. व्यावसायिक उपयोग वाले मकानों पर होगी कार्रवाई।

जागरण संवाददाता, बोकारो। SAIL: बोकारो इस्पात लिमिटेड के आवास को अपने नाम पर आवंटित कराने के बाद यहां अतिरिक्त भवन निर्माण करने वाले आवासधारियों को बड़ी राहत मिलने वाली है। ऐसे आवासधारियों के मकान में बने अतिरिक्त निर्माण को कंपनी प्रबंधन अब जल्द ही नियमित करेगी।

इसके लिए उन्हें प्रबंधन के तय नियम व शर्तों के मुताबिक अपने आवंटित आवास शुल्क के साथ अतिरिक्त भवन निर्माण का शुल्क प्रबंधन को बिजली व पानी की उपयोगिता के साथ चुकता करना होगा। नियम के जद से उन सभी आवासधारियों को बाहर रखा जाएगा जो की कंपनी का मकान लेकर इसका व्यवसायिक इस्तेमाल कर रहे है।

प्रबंधन यह निर्णय अपने वर्तमान व पूर्व कर्मियों के पारिवारिक सदस्यों की बढ़ती संख्या तथा उनके वाहन को सुरक्षित स्थान पर रखने लेकर लेने जा रही है।

आवास का होगा भौतिक सत्यापन 

बीएसएल के आवास में अतिरिक्त भवन निर्माण करने वाले सभी आवासधारियों के मकान का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। इनमें कंपनी में कार्यरत वर्तमान कर्मियों के अलावा लीज व लाइसेंस वाले आवास की अलग अलग राशि दर अतिरिक्त भवन निर्माण के क्षेत्रफल के आधार पर तय की जाएगी।

सेल प्रबंधन इस व्यवस्था को पूरी तरह से पारदर्शी बनाने के लिए नगर सेवा विभाग के अलावा कार्मिक, विधि, वित्त एवं लेखा आदि विभाग से अलग अलग अधिकारियों की एक उच्च स्तरीय टीम का गठन करने वाली है, जो की इस योजना को अमलीजामा पहनाने में पूरी तरह से सार्थक साबित हो।

वहीं, ऐसे आवासधारी जो की कंपनी के मकान में अतिरिक्त भवन निर्माण यहां होटल, हॉस्टल, स्कूल, मेस आदि चला रहे है, प्रबंधन द्वारा गठित कमेटी के पदाधिकारी इन पर सेल प्रबंधन की ओर से जारी वैधानिक प्रक्रिया के तहत ठोस कार्रवाई करेंगे।

यह भी पढ़ें- झारखंड में अपराधियों का धनतेरस धमाका! गिरिडीह के बाद बोकारो में लूट, दो राउंड फायरिंग

यह भी पढ़ें- प्रशांत सिंह दूसरी बार बीसीआई सदस्य निर्वाचित, बोकारो के अधिवक्ताओं ने दी बधाई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।