Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bokaro vidhan sabha Chunav Result: कांग्रेस उम्मीदवार बनीं बोकारो की विधायक, भाजपा प्रत्याशी को दी पटखनी

    Updated: Sat, 23 Nov 2024 08:11 PM (IST)

    Bokaro Chunav result विधानसभा में यहां भी गत चुनाव की तुलना में कम प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। विधानसभा में भाजपा के बिरंची नारायण राजेश कुमारश्वेता सिंह तपन कुमार निवारण दिगार मनोज कुमार महली यशवीर सिंह.रमेश चंद्र महतोसरोज कुमारी मो. सुल्तान इमाम सफीमसकुर आलम सिद्दीकी समीर कुमार दास तथा सुभाष चक्रवर्ती चुनाव लड़ रहे हैं। विधानसभा में दो महिला प्रत्याशी हैं।

    Hero Image
    बोकारो में कांग्रेस ने भाजपा को हराया।

    जागरण संवाददाता, बोकारो। झारखंड विधानसभा चुनाव में बोकारो जिले के चार सीटों की मतगणना पूर्ण होने के बाद दो सीट कांग्रेस व दो सीट झामुमो के खाते में चला गया। चारों सीटों पर जयराम की कैंची ने भाजपा के कमल व आजसू के केला के वोटरों को काट दिया। जिला के गोमिया व चंदनकियारी झामुमो तो बेरमो व बोकारो कांग्रेस के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बोकारो विधानसभा में कांग्रेस की प्रत्याशी श्वेता सिंह ने विधायक बिरंची नारायण को हराया। पर तीन विधानसभा सीटों पर भाजपा व आजसू के उम्मीदवार तीसरे नंबर पर रहे। चंदनकियारी में झामुमो के उमाकांत रजक ने जीत दर्ज की। इन्होंने अपने निकटतम प्रत्याशी झारखंड लोकतांत्रिक मोर्चा के अर्जुन रजवार को 33733 मत के अंतर से पराजित किया।

    झामुमो के प्रत्याशी उमा कांत रजक को 90027 व अर्जुन रजवार को 56294 मत मिले। यहां भाजपा के प्रत्याशी नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी 56091 मत प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे।

    गोमिया में झामुमो प्रत्याशी योगेंद्र प्रसाद ने दर्ज की जीत

    गोमिया विधानसभा सीट से झामुमो प्रत्याशी योगेंद्र प्रसाद ने जीत दर्ज की। इन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी झारखंड लोकतांत्रिक मोर्चा की पूजा कुमारी को 36093 मतों से पराजित कर दिया। झामुमो के योगेंद्र प्रसाद को 95170 मत मिले। झारखंड लोकतांत्रिक मोर्चा की पूजा कुमारी को 59077 मत मिले। आजसू प्रत्याशी 54508 मत के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

    बेरमो में कांग्रेस के कुमार जयमंगल को मिली जीत

    बेरमो में कांग्रेस के प्रत्याशी कुमार जयमंगल विजयी रहे। इन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के प्रत्याशी जयराम महतो को 29097 मत से पराजित किया। कांग्रेस के कुमार जयमंगल को 88786 एवं झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के जयराम महतो को 29097 मिले। भाजपा के प्रत्याशी रवींद्र पांडेय 57556 मत हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे।

    बोकारो विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी श्वेता सिंह हुई विजयी

    बोकारो विधानसभा सीट पर कांग्रेस की प्रत्याशी श्वेता सिंह ने बोकारो के वर्तमान विधायक बिरंची नारायण को लगभग 7207 से मतों से परास्त कर दिया। यहां तीसरे नंबर पर जेएलकेएम की सरोज कुमारी को 39621 मत प्राप्त हुआ।