विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'दो लाख रुपये में बेटी बेच दो', बोकारो जनरल अस्पताल के कर्मचारियों पर गंभीर आरोप

Published: Mon, 02 Nov 2026 11:23 PM (IST)

बोकारो जनरल अस्पताल में एक नवजात बच्ची की कथित खरीद-बिक्री का मामला सामने आया है। पिता ने अस्पताल के कर्मचारियों ...और पढ़ें

बीजीएच में नवजात बच्ची का सौदा कराने की कोशिश। (सांकेतिक फोटो)

बीजीएच में नवजात बच्ची का सौदा कराने की कोशिश। (सांकेतिक फोटो)

HighLights

  1. बोकारो अस्पताल में नवजात बच्ची की बिक्री का आरोप।

  2. पिता ने कर्मचारियों पर दो लाख रुपये का प्रस्ताव देने का आरोप लगाया।

  3. पुलिस मामले की जांच कर रही है, रिपोर्ट अधिकारियों को सौंपेगी।

जागरण संवाददाता, बोकारो। बोकारो जनरल अस्पताल (बीजीएच) में नवजात बच्ची की कथित खरीद-बिक्री का मामला सामने आया है। सर्कस मैदान निवासी मनोज कुमार ने अस्पताल के कुछ कर्मचारियों पर उनकी नवजात बेटी को दो लाख रुपये में बेचने का प्रस्ताव देने का गंभीर आरोप लगाया है।

मनोज का आरोप है कि अस्पताल की एक सफाई कर्मचारी और तीन नर्सों ने उन्हें गरीब होने का हवाला देते हुए बच्ची को पालने में असमर्थ बताया और उसे दो लाख रुपये में बेचने की सलाह दी। मनोज कुमार के अनुसार, उनकी पत्नी सोनी कुमारी 29 अक्टूबर से बीजीएच में भर्ती हैं।

उसी दिन शाम पांच बजे सामान्य प्रसव के दौरान उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया। मनोज का आरोप है कि बच्ची के जन्म के बाद अस्पताल की एक सफाई कर्मचारी और तीन नर्सों ने उनसे कहा कि वे आर्थिक रूप से कमजोर हैं और बच्ची का पालन-पोषण नहीं कर पाएंगे। इसलिए उसे दो लाख रुपये में दे दें।

मनोज ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया। उनका यह भी आरोप है कि इसके बाद उन्हें पत्नी से मिलने में परेशानी हो रही है। इस मामले से जुड़ा एक वीडियो भी प्रसारित हो रहा है। इसमें नवजात की मां-पिता और एक सफाई कर्मचारी के बीच बातचीत होती दिखाई देने की बात कही जा रही है।

बातचीत में बच्ची को देने और रुपये के लेन-देन का जिक्र होने का दावा किया जा रहा है। मामले में सेक्टर चार थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने बताया कि चास एसडीओ के आदेश पर वे जांच के लिए अस्पताल गए थे। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट वरीय अधिकारियों को सौंपी जाएगी।

यह भी पढ़ें- SAIL की मेगा विस्तार योजना: 1.20 लाख करोड़ निवेश से बढ़ेगी उत्पादन क्षमता, घटेंगे कर्मचारी

यह भी पढ़ें- CISF में बड़ा बदलाव: 1 नवंबर से नई व्यवस्था, स्टील-कोल और पावर सेक्टर की सुरक्षा की कमान अलग-अलग IG के हाथ में

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।