Bokaro Home Guard Vacancy 2026: बोकारो में 199 पदों पर होमगार्ड की होगी बहाली, 11 दिसंबर तक करें आवेदन
Bokaro Home Guard Vacancy 2026: बोकारो में गृह रक्षकों के 199 पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है, जिसमें 111 ग्रामीण और 88 शहरी पद शामिल हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 11 दिसंबर 2026 तक आवेदन कर सकते है।

AI द्वारा बनाई गई तस्वीर।
HighLights
बोकारो में 199 गृह रक्षक पदों पर भर्ती शुरू।
आवेदन की अंतिम तिथि 11 दिसंबर 2026 निर्धारित है।
जागरण संवाददाता, बोकारो। झारखंड गृह रक्षा वाहिनी, बोकारो में गृह रक्षकों के नव नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिले में कुल 199 पदों पर नामांकन किया जाएगा। इनमें 111 ग्रामीण गृह रक्षक (58 पुरुष एवं 53 महिला) तथा 88 शहरी गृह रक्षक (44 पुरुष एवं 44 महिला) के पद शामिल हैं।
इच्छुक अभ्यर्थी 11 दिसंबर 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। ग्रामीण एवं शहरी श्रेणी के लिए अलग-अलग आवेदन करना अनिवार्य है। यह नियमित या वेतनभोगी सरकारी नौकरी नहीं, बल्कि स्वयंसेवी सेवा है। इसके तहत कार्य दिवस के आधार पर निर्धारित भत्ता दिया जाएगा। अभ्यर्थी की उम्र एक जनवरी 2026 को 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। ग्रामीण पद के लिए सातवीं और शहरी पद के लिए मैट्रिक पास होना आवश्यक है।
ग्रामीण गृह रक्षकों की प्रखंडवार रिक्तियों का निर्धारण स्वीकृत एवं वर्तमान प्रभावी बल के आधार पर किया गया है। प्रत्येक सामुदायिक विकास प्रखंड में औसतन 110 गृह रक्षकों की एक कंपनी का प्रावधान है। इसी आधार पर कसमार में एक, चंद्रपुरा में तीन और नावाडीह में चार पद रिक्त हैं।
चयन प्रक्रिया में शारीरिक जांच, हिंदी लेखन क्षमता परीक्षा तथा शहरी तकनीकी अभ्यर्थियों के लिए तकनीकी दक्षता परीक्षा शामिल है। शारीरिक परीक्षा में दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद और गोला फेंक के आधार पर अंक दिए जाएंगे। हिंदी लेखन और तकनीकी दक्षता परीक्षा में 100-100 अंक होंगे। उत्तीर्ण होने के लिए न्यूनतम 30 अंक लाना अनिवार्य है। चयनित अभ्यर्थियों का मेडिकल और पुलिस चरित्र सत्यापन कराया जाएगा। इसके बाद बुनियादी प्रशिक्षण दिया जाएगा।
नामांकन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां
- कुल रिक्तियां : 199 पद। ग्रामीण 111 और शहरी 88।
- 11 दिसंबर 2026। आवेदन शुल्क 100 रुपये ऑनलाइन जमा करना होगा।
- चास 40, चंदनकियारी 23, पेटरवार 13, जरीडीह 10, बेरमो 9, गोमिया 8, नावाडीह 4, चंद्रपुरा 3 और कसमार 1।
- ग्रामीण एवं शहरी दोनों श्रेणियों में 50 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए निर्धारित हैं। इसमें विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता महिलाओं के लिए पांच प्रतिशत आरक्षण है।
- ग्रामीण गृह रक्षक के लिए सातवीं और शहरी गृह रक्षक के लिए मैट्रिक पास होना जरूरी है।
- ग्रामीण अभ्यर्थी संबंधित प्रखंड तथा शहरी अभ्यर्थी संबंधित शहरी क्षेत्र का निवासी होना चाहिए।
- सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं पिछड़ा वर्ग के पुरुषों के लिए 162 सेंटीमीटर तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लिए 157 सेंटीमीटर। महिलाओं के लिए 148 सेंटीमीटर।
- पुरुष अभ्यर्थियों के लिए सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं पिछड़ा वर्ग में 79 सेंटीमीटर तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति में 76 सेंटीमीटर।
- एक मील दौड़ पांच मिनट तक पूरी करने पर 20 अंक, पांच से छह मिनट में 10 अंक। छह मिनट से अधिक समय लेने पर अयोग्य होंगे।
- आठ मिनट तक पूरी करने पर 20 अंक, आठ से दस मिनट में 10 अंक। दस मिनट से अधिक समय लेने पर अयोग्य होंगी।
- पुरुषों के लिए क्रमशः चार फीट और 12 फीट तथा महिलाओं के लिए तीन फीट और नौ फीट की न्यूनतम दूरी पर पांच-पांच अंक मिलेंगे। बेहतर प्रदर्शन पर अधिकतम 10-10 अंक निर्धारित हैं।
- पुरुषों को 16 पौंड का गोला न्यूनतम 16 फीट तथा महिलाओं को 10 पौंड का गोला न्यूनतम 10 फीट फेंकना होगा।
- पुरुषों के लिए छह मिनट तक 20 अंक और छह से आठ मिनट में 10 अंक। महिलाओं के लिए आठ मिनट तक 20 अंक और आठ से 12 मिनट में 10 अंक। निर्धारित समय से अधिक होने पर अयोग्य होंगे।
- चिकित्सक, अभियंता, अधिवक्ता, व्याख्याता, नर्स, कंप्यूटर ऑपरेटर, टाइपिस्ट, लाइसेंसधारी चालक, रसोइया, बढ़ई, मोची, धोबी, नाई, इलेक्ट्रीशियन, माली, प्लंबर एवं अग्निशमन कार्य से जुड़े प्रमाणपत्रधारी अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
- राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर छह, चार और दो अंक तथा राज्य स्तर पर तीन, दो और एक अंक मिलेंगे। सरकारी सेवकों के लिए शहरी रिक्तियों में अधिकतम 10 प्रतिशत नामांकन का प्रावधान है। इन्हें शैक्षणिक योग्यता के आधार पर चार से 10 अंक मिलेंगे। इसके लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र जरूरी है।
- आवासीय, जाति, शैक्षणिक, तकनीकी योग्यता, अनुभव, खेल, विधवा, तलाकशुदा अथवा परित्यक्ता से संबंधित प्रमाणपत्र, पासपोर्ट आकार का फोटो, हस्ताक्षर और पहचान पत्र अपलोड करना होगा। प्रमाणपत्र आवेदन की अंतिम तिथि से पहले जारी होना चाहिए।
- एक अभ्यर्थी अपने संबंधित प्रखंड अथवा शहरी क्षेत्र से केवल एक आवेदन कर सकता है। गलत जानकारी देने पर आवेदन रद करने के साथ कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है।
- गृह रक्षक का नामांकन चार वर्षों के लिए होगा। इसके बाद झारखंड गृह रक्षक (स्वयंसेवक) नियमावली, 2014 की कंडिका छह के तहत पुनर्नामांकन का प्रावधान है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड पुलिस में 200 सब इंस्पेक्टर के लिए निकली भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।