विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

झारखंड में प्रेमी की पिटाई से आहत किशोरी ने कर दी मां की हत्या, गला घोंटकर उतारा मौत के घाट

Published: Thu, 28 Aug 2025 05:30 AM (IST)

बोकारो झारखंड में एक नाबालिग लड़की ने अपनी माँ की गला घोंटकर हत्या कर दी। प्रेमी की पिटाई से नाराज़ ...और पढ़ें

पेज तीन : सगी मां की हत्यारोपी किशोरी को न्यायालय में किया गया प्रस्तुत (संकेतात्मक तस्वीर)
पेज तीन : सगी मां की हत्यारोपी किशोरी को न्यायालय में किया गया प्रस्तुत (संकेतात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. बोकारो में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना |
  2. प्रेमी की पिटाई से किशोरी का गुस्सा |
  3. दुपट्टे से गला घोंटकर माँ की हत्या |

जासं, बोकारो। झारखंड के बोकारो से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। प्रेमी की पिटाई से किशोरी का गुस्सा इस हदतक चरम पर पहुंचा कि उसने मां की ही गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने अपनी मां की हत्या की आरोपित किशोरी को चिकित्सकीय जांच के बाद बुधवार को न्यायालय में पेश किया।

किशोरी को रिमांड होम में भेजे जाने की तैयारी है। किशोरी के पिता ने 18 अगस्त को बेटी, उसके प्रेमी और प्रेमी के परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया। पुलिस के अनुसार किशोरी ने स्वीकार किया कि पड़ोस में रहने वाले युवक से वह प्रेम करती है। इसकी जानकारी होने पर 16 अगस्त को किशोरी की मां और परिवार के अन्य सदस्यों ने प्रेमी की पिटाई कर दी और बेटी को उससे दूर रहने की सलाह दी। यह बात किशोरी को नागवार गुजरी।

अगले दिन 17 अगस्त की रात जब उसके पिता पड़ोस के गांव में पूजा के लिए गए थे। इसी बीच उसने सो रही अपनी मां को नींद से जगाया और तबीयत खराब होने का बहाना कर खुली हवा में बाहर चलने को कहा। मां जैसे ही घर से बाहर निकली, किशोरी ने धक्का देकर उसे जमीन पर गिरा दिया और दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।