Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    परदेश में भी भोजपुरिया समाज की सांस्कृतिक पहचान बरकरार

    संवाद सहयोगी बोकारो औरंगाबाद के सांसद सुशील सिंह ने कहा कि परदेश में रहकर भी भोजप

    By JagranEdited By: Updated: Sun, 24 Jan 2021 11:25 PM (IST)
    Hero Image
    परदेश में भी भोजपुरिया समाज की सांस्कृतिक पहचान बरकरार

    संवाद सहयोगी, बोकारो : औरंगाबाद के सांसद सुशील सिंह ने कहा कि परदेश में रहकर भी भोजपुरिया समाज अपनी सांस्कृतिक पहचान बनाए हुए हैं। यह बड़ी बात है। समाज के लोग हमेशा बेहतर काम करे और समाज को जोड़कर रखें। सुशील सिंह रविवार को सेक्टर-4 स्थित कुंवर सिंह पार्क में बोकारो भोजपुरिया परिवार के मिलन समारोह में बोल रहे थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस मौके पर बोकारो विधायक बिरंची नारायण ने कहा कि बोकारो के विकास में भोजपुरिया समाज के लोगों का अहम योगदान है। धनबाद के विधायक राज सिन्हा ने कहा कि भोजपुरिया समाज के लोग बेहतर काम करते रहे हैं। बेरमो विधायक कुमार जयमंगल ने कहा कि भोजपुरी की पूरे देश में अलग पहचान है। पूर्व विधायक समरेश सिंह ने भी भोजपुरिया समाज की प्रशंसा की।

    इससे पूर्व परिवार के लोगों ने अतिथियों का स्वागत किया। अध्यक्षता बीबीएल श्रीवास्तव ने की और संचालन एसके वर्मा ने किया। धन्यवाद ज्ञापन जिला कार्यकारी अध्यक्ष उमेश कुमार सिंह ने किया। मौके पर चास के पूर्व मेयर भोलू पासवान, कांग्रेस नेत्री श्वेता सिंह, हीरा लाल गुप्ता, गिरजा शंकर पांडेय, पीएन पांडेय, एमएस सिद्धिकी, सुखनंदन सिंह, रोहित लाल सिंह, अवध बिहारी सिंह, डीडी सिंह, रमाशंकर सिंह, रतनदेव सिंह, डॉ. बलराम दूबे, सत्येन्द्र तिवारी, केदार सिंह देवेंद्र सिंह, उमेश गुप्ता, सुरेंद्र यादव आदि उपस्थित थे।