चेन्नई जाकर अनूप ने लिया शिक्षा मंत्री का हालचाल
कांग्रेस नेता सह इंटक के राष्ट्रीय सचिव कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह ने शुक्रवार को चेन्नई जाकर झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का हालचाल लिया। ...और पढ़ें

भंडारीदह (बेरमो) : कांग्रेस नेता सह इंटक के राष्ट्रीय सचिव कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह ने शुक्रवार को चेन्नई जाकर झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का हालचाल लिया। चेन्नई स्थित एमजीएम अस्पताल में इलाजरत सूबे के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का लंग्स ट्रांसप्लांट किया जाना है। लंग्स ट्रांसप्लांट के लिए पंजीयन के बावजूद अबतक ऑर्गन नहीं मिल पाया है। फिलहाल शिक्षा मंत्री को एक्स्ट्रा कॉर्पोरियल मेम्ब्रेन ऑक्सीजेनेटर (एकमो) मशीन के सपोर्ट पर रखकर उनके संक्रमित फेफड़े का उपचार किया जा रहा है।
अनूप सिंह ने बताया कि शिक्षा मंत्री ने इशारों में उनसे बात की। इशारों में ही बेरमो विधानसभा के संपन्न उपचुनाव के बारे में हालचाल लिया और क्षेत्र के बारे भी जानकारी ली। अनूप सिंह ने एमजीएम के डॉक्टरों से भी शिक्षा मंत्री के सेहत के बारे पूछा। बताया गया कि शिक्षा मंत्री अब पहले से काफी अच्छी स्थिति में हैं। अनूप सिंह ने शिक्षा मंत्री के पुत्र अखिलेश महतो उर्फ राजू को ढांढ़स बंधाया। बीते 19 अक्टूबर को एयर एंबुलेंस से शिक्षा मंत्री को चेन्नई स्थित एमजीएम में शिफ्ट किया गया था। अनूप सिंह के साथ झामुमो के बोकारो जिलाध्यक्ष हीरालाल मांझी, तुरियो पंचायत के मुखिया नकुल महतो, समाजसेवी दौलत महतो, अरुण सिंह, विजय सिंह, प्रमोद सिंह, राकेश कुमार सिंह, पंकज शर्मा आदि भी शिक्षा मंत्री से मिलने एमजीएम गए थे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।