Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    माधव लाल का जनता ने किया स्वागत

    By Edited By:
    Updated: Wed, 23 Nov 2011 10:34 PM (IST)

    पेटरवार, संस : गोमिया विधायक माधव लाल सिंह को उत्कृष्ट विधायक का सम्मान दिये जाने पर पेटरवार तेनु चौक में पेटरवार, कसमार व गोमिया के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने विधायक का भव्य स्वागत किया।

    मौके पर श्री सिंह ने कहा कि भगवान की कृपा है, गोमिया क्षेत्र की जनता का आशीर्वाद। क्षेत्र की जनता ने हमेशा उनकी सहायता की है, इसलिए वे चाहते है कि क्षेत्र की जनता का सर हमेशा गर्व से ऊंचा रहे। अभी तक मैने कोई ऐसा काम नहीं किया, जिससे क्षेत्र की जनता का मान-सम्मान को कोई ठेस पहुंचे। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि श्याम सुंदर मंडल, मुखिया कमलेश प्रसाद, देव नारायण मुर्मू, केदार पंडा, अमरेश कुमार महतो, अजय सिंह, सिन्हा लाल रजवार, मनोहर मुंडा, सुनील कपरदार, सूरज जायसवाल, मंटू रजवार, पंकज सिन्हा, रणदेव मुर्मू सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर