Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उधमपुर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने मारा छापा, 7 लोग गिरफ्तार

    Updated: Sun, 21 Sep 2025 11:11 AM (IST)

    उधमपुर पुलिस ने बड़यां क्षेत्र में धार रोड पर स्थित एक स्पा सेंटर पर छापा मारकर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मौके से तीन पुरुषों और चार महिलाओं समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया। ब्लू लोटस स्पा सेंटर में देह व्यापार की गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    Hero Image
    पुलिस ने स्पा सेंटर में छापेमारी की और सात लोगों को गिरफ्तार किया

    जागरण संवाददाता, उधमपुर। उधमपुर पुलिस ने शुक्रवार देर रात को शहर के बड़यां क्षेत्र में धार रोड के किनारे स्थित एक स्पा सेंटर पर बड़ी कार्रवाई कर देह व्यापार का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने ब्लू लोटस नाम से चल रहे इस सपा सेंटर में छापेमारी की और सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें तीन पुरुष और चार महिलाएं शामिल हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस को उधमपुर के धार रोड पर बाड़यां इलाके में स्थित उक्त स्पा सेंटर में देह व्यापार का अवैध धंधा चलाए जाने की गुप्त व पुख्ता सूचना मिली थी। पुलिस की विशेष टीम ने, जिसमें महिला पुलिस भी शामिल थी, ने रात 12 बजे के करीब स्पा सेंटर में छापेमारी की। इस दौरान स्पा सेंटर की इमारत के बाहर का शटर खुलवा कर अंदर जाकर जांच की तो वहां चार लड़कियां और तीन लड़कों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। पुलिस की टीम सभी को थाना ले आई।

    प्रारंभिक जांच में पुलिस ने पाया कि उक्त स्पा सेंटर में स्पा सेवाओं की आड़ में देह व्यापार का कारोबार चल रहा था। इस मामले में पुलिस ने इमोरल ट्रैफिक(प्रिवेंशन) की धाराओं 3, 4, 5 और 7 के तहत पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने बताया कि आगे की जांच की जा रही है। इस देह व्यापार के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है।

    पुलिस ने आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि शहर को ऐसे अवैध धंधों से मुक्त रखा जा सके। वहीं लोगों ने भी पुलिस की कार्रवाई की सराहा है। पुलिस ने कहा स्पा सेंटर के दस्तावेजों की जांच कर यह पता लगाया जा रहा है कि यह पंजीकृत था या नहीं। यह किसके नाम पर संचालित किया जा रहा था। अपुष्ट सूत्रों के मुताबिक इस स्पा सेंटर को पठानकोट का एक व्यक्ति संचालित कर रहा था। मगर इसकी अधिकारिक तौर पर पुष्टी नहीं हुई है। पुलिस इस मामले की जांच कर पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं।