जम्मू-कश्मीर में भूस्खलन का कहर जारी, रामबन में पत्थर गिरने से एसपीओ की मौत
जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले के रामसू क्षेत्र में लुरू पुलिस चौकी के पास भूस्खलन होने से एक दुखद घटना घटी। इस हादसे में विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) सनैतर सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने शव को नाले से निकालकर परिजनों को सौंप दिया है। जिला पुलिस ने एसपीओ के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

जागरण संवाददाता, उधमपुर। रामबन जिले के रामसू के नील क्षेत्र में शनिवार सुबह लुरू पुलिस चौकी के पास भूस्खलन की घटना में एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) की दर्दनाक मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, सुबह अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरने से भूस्खलन हुआ, जिसके कारण वहां मौजूद एसपीओ सनैतर सिंह निवासी लुरू, नाले में गिर गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
लुरू पुलिस चौकी नील क्षेत्र में एक खड़ी पहाड़ी पर स्थित है, जहां यह हादसा हुआ। रामबन के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित गुप्ता ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि भूस्खलन के तुरंत बाद शव को नाले से निकाल लिया गया।
चिकित्सीय और कानूनी औपचारिकताओं के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। जिला पुलिस ने एसपीओ के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।