विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में 100 फीट गहरी खाई में गिरी बस, एक बच्चे की मौत और 16 यात्री घायल

Published: Wed, 21 Oct 2026 10:17 AM (IST)Updated: Wed, 21 Oct 2026 10:41 AM (IST)

जम्मू-कश्मीर के ऊधमपुर जिले में एक यात्री बस गुल्ली गला के पास 100 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस ...और पढ़ें

HighLights

  1. ऊधमपुर में यात्री बस 100 फीट गहरी खाई में गिरी

  2. हादसे में एक बच्ची की मौत और 16 यात्री घायल

  3. खराब सड़क को हादसे का प्रारंभिक कारण माना जा रहा

जागरण संवाददाता, ऊधमपुर। जम्मू-कश्मीर के ऊधमपुर जिले में बुधवार सुबह एक यात्री बस हादसे का शिकार हो गई। लाटी मुख्यालय से पंचौंड से ऊधमपुर की ओर जा रही बस गुल्ली गला इलाके में अनियंत्रित होकर करीब 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 16 यात्रियों के घायल होने की प्रारंभिक सूचना है। इस हादसे में एक बच्ची की मौत की भी खबर है।

जानकारी के अनुसार, बस नंबर जेके02एएल-3477 सुबह करीब 6:45 बजे पंचौंड से ऊधमपुर की ओर रवाना हुई थी। सुबह करीब 7:30 बजे लाटी मुख्यालय से लगभग 45 किलोमीटर और पंचौंड से करीब पांच किलोमीटर दूर गुल्ली गला के पास बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

bus_accident_latest_news

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। लोगों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और घायलों को निजी वाहनों की मदद से उप जिला अस्पताल रामनगर पहुंचाया।

bu_accident_newws

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, घायलों में से छह को उपचार के लिए उप जिला अस्पताल रामनगर शिफ्ट किया जा रहा है। अन्य घायलों के संबंध में विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

kashmirs

खराब सड़क हादसे की वजह होने की आशंका

पूर्व सरपंच हंस राज के मुताबिक, दुर्घटनास्थल पर सड़क की हालत काफी खराब है और शुरुआती तौर पर हादसे की वजह सड़क की खराब स्थिति मानी जा रही है।

हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल पाएगा। प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंचकर आवश्यक सहायता उपलब्ध करा रहे हैं। घायलों की स्थिति और हादसे से जुड़ी अन्य जानकारियां जुटाई जा रही हैं।

udhampur_bus_accident

जिला अस्पताल रामनगर में भर्ती

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने बस हादसे के बाद ऊधमपुर के उपायुक्त अनंत द्विवेदी से बात की। उन्होंने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से सभी यात्रियों को बस से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। डॉ. सिंह के अनुसार, बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच गया है और 9–10 घायल यात्रियों को उप जिला अस्पताल रामनगर ले जाया जा रहा है।

jammu_kashmir_news

उन्होंने यह भी कहा कि अब तक किसी की मौत की सूचना नहीं है और प्रशासन की ओर से हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। उनका कार्यालय भी जिला प्रशासन के लगातार संपर्क में है।

यह भी पढ़ें- Jammu-Kashmir Weather: जम्मू-कश्मीर में बारिश की वापसी, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी; जानें मौसम का ताजा अपडेट

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: कुलगाम हिट एंड रन केस सुलझा, पुलिस ने CCTV की मदद से आरोपी को पकड़ा