विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जम्मू-कश्मीर: कुलगाम हिट एंड रन केस सुलझा, पुलिस ने CCTV की मदद से आरोपी को पकड़ा

Published: Tue, 20 Oct 2026 09:54 PM (IST)

पुलिस ने कुलगाम में 7 अक्टूबर 2026 को हुए हिट एंड रन मामले को सुलझा लिया है। सीसीटीवी फुटेज और ...और पढ़ें

सीसीटीवी फुटेज ने खोला कुलगाम हिट एंड रन का राज, पुलिस ने आरोपी को दबोचा।

सीसीटीवी फुटेज ने खोला कुलगाम हिट एंड रन का राज, पुलिस ने आरोपी को दबोचा।

HighLights

  1. कुलगाम में हिट एंड रन का मामला सुलझा।

  2. सीसीटीवी फुटेज से आरोपी मोटरसाइकिल चालक की पहचान।

  3. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बाइक जब्त की।

राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। कश्मीर संभाग के कुलगाम जिले में हिट एंड रन के एक मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। सड़क हादसे के बाद फरार हुए मोटरसाइकिल सवार की पहचान सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच की मदद से की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हादसे में शामिल मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है।

पुलिस के अनुसार, 7 अक्टूबर 2026 को ब्राजलू इलाके में एक अज्ञात मोटरसाइकिल ने पैदल जा रहे 55 वर्षीय हिलाल अहमद लालू पुत्र अब्दुल सलाम लालू निवासी रेडवानी पायीन, काइमोह को टक्कर मार दी थी। हादसे के बाद मोटरसाइकिल सवार वहां से फरार हो गया और उसकी पहचान भी नहीं हो पाई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए कुलगाम पुलिस स्टेशन में हिट एंड रन का मामला दर्ज हुआ और पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने लगातार प्रयास किए और सीसीटीवी फुटेज का तकनीकी विश्लेषण किया।

इससे हादसे में शामिल मोटरसाइकिल का पता चला, जिसका पंजीकरण नंबर जेके18इ-5599 है। इसके बाद पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार की पहचान बुरहान बिलाल पुत्र बिलाल अहमद मल्ला निवासी अवाटू के रूप में की।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मोटरसाइकिल जब्त कर ली है। इसी बीच कुलगाम पुलिस ने दोहराया कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना, जिम्मेदारी तय करना और न्याय दिलाना उनकी प्राथमिकता है। इसी के साथ उन्होंने सभी वाहन चालकों से अपील की कि वे सड़क पर सावधानी बरतें और जिम्मेदारी से वाहन चलाएं, ताकि ऐसे हादसों को रोका जा सके।