आज चक्का जाम हड़ताल, सड़कों पर नहीं दौड़ेंगे यात्री वाहन
जागरण संवाददाता ऊधमपुर किराये में बढ़ोतरी को लेकर राज्यव्यापी हड़ताल के चलते बुधवा
जागरण संवाददाता, ऊधमपुर : किराये में बढ़ोतरी को लेकर राज्यव्यापी हड़ताल के चलते बुधवार को ऊधमपुर में चक्का जाम रहेगा। ऑल ट्रांसपोर्ट यूनियन ऊधमपुर के चेयरमैन रछपाल सिंह और प्रधान दर्शन सिंह कोतवाल के मुताबिक पिछले माह के अंतिम सप्ताह में ऊधमपुर में चक्काजाम हड़ताल की थी। अब प्रदेश इकाई ने भी इन मागों को लेकर चक्काजाम का जो फैसला लिया है, उसका ऊधमपुर में यात्री वाहन सेवा प्रदान करने वाले ट्रांसपोर्टर पूरी तरह से समर्थन करेंगे। बुधवार को ऊधमपुर कोई भी यात्री वाहन सेवा उपलब्ध नहीं होगा।
गौरतलब है कि 26 दिसंबर को भी ऊधमपुर जिले में ट्रांसपोर्ट यूनियन ने तेल के दाम और टैक्स कम करने, अन्यथा यात्री वाहनों के किराये में 50 फीसद की बढ़ोतरी की मांग को लेकर एक दिन की चक्काजाम हड़ताल की थी। इस एक दिन की हड़ताल का जिले में व्यापक असर दिखा था।
ऑल ट्रांसपोर्ट यूनियन की प्रदेश इकाई के आह्वान का समर्थन करते ही ऑल ट्रांसपोर्ट यूनियन की जिला इकाई ने भी प्रदेशव्यापी हड़ताल के तहत जिले में चक्काजाम हड़ताल का ऐलान किया है। इस बारे में यूनियन के चेयरमैन रछपाल सिंह व प्रधान दर्शन सिंह कोतवाल ने कहा कि इस हड़ताल में चनैनी, रामनगर, मनवाल और ऊधमपुर के विभिन्न रूटों पर चलने वाले सभी यात्री वाहन शामिल होंगे।
उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्ट हर तरफ से नुकसान झेल रहा है। कोरोना संकट काल की वजह से ट्रांसपोर्टरों को जो नुकसान हुआ है, उससे वे उबर नहीं पा रहे। छह माह तक वाहन खड़े रहने से जो नुकसान हुआ, उसकी भरपाई आज तक नहीं हो पा रही है। तेल, टैक्स, बीमा व स्पेयर और मरम्मत सहित हर चीज महंगी होती जा रही है। समझ नहीं आ रहा कि वे परिवार को कैसे पालेंगे और बैंक की किश्तें कैसे चुकाएंगे। वर्ष 2018 में जब यात्री वाहनों के किराये बढ़ाए गए थे, तब डीजल का दाम 56 रुपये प्रति लीटर था, जो आज 76 रुपये से ज्यादा है। उधमपुर से जम्मू जाने का टोल टैक्स भी ट्रांसपोर्टरों पर बोझ है।
उन्होंने कहा कि हक की लड़ाई में वह प्रदेश इकाई के साथ हैं और ऊधमपुर में भी चक्का जाम का ऐलान करते हैं। बुधवार को किे में कोई भी यात्री वाहन सेवा उपलब्ध नहीं होगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।