Move to Jagran APP

Jammu Kashmir: लालू-राबड़ी की राह पर चले अरविंद केजरीवाल? अनुराग ठाकुर ने तुलना करते हुए कांग्रेस से भी पूछे ये गंभीर सवाल

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर आज जम्मू कश्मीर दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने उधमपुर जिले में आयोजित बाइक रैली में हिस्सा लिया। अनुराग ठाकु नेर शाम के समय जम्मू के एक कार्यक्रम में भी भाग लिया। केंद्रीय मंत्री ने सबसे पहले जेल में बंद अरविंद केजरीवाल पर भ्रष्टाचार संबंधित कई आरोप लगाए। इसके बाद कांग्रेस पार्टी से भी गंभीर सवाल पूछे।

By Jagran News Edited By: Monu Kumar Jha Published: Wed, 27 Mar 2024 06:44 PM (IST)Updated: Wed, 27 Mar 2024 06:59 PM (IST)
Jammu Kashmir News: जेल में रहकर भी कुर्सी का मोह नहीं छोड़ पा रहे केजरीवाल: अनुराग ठाकुर।

जागरण संवाददाता, उधमपुर। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर (Anurag Thakur) आज जम्मू कश्मीर प्रवास पर थे। अपने प्रवास के दौरान श्री अनुराग ठाकुर ने सर्वप्रथम उधमपुर (Udhampur News) में आयोजित बाइक रैली में भाग लिया।

loksabha election banner

विकसित भारत एंबेसडर कार्यक्रम में भी लिया हिस्सा 

इसके बाद उधमपुर भाजपा कार्यालय में आयोजित सांगठनिक बैठक में शामिल हुए। शाम को अनुराग ठाकुर आईआईएम जम्मू (Jammu News) और होटल रेडिसन ब्लू में आयोजित विकसित भारत एंबेसडर कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

ठाकुर ने लालू यादव का उदाहरण दे केजरीवाल पर साधा निशाना

अनुराग ठाकुर ने आरजेडी (RJD)  लीडर लालू प्रसाद यादव (Lalu Yadav) का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस समय लालू यादव चारा घोटाले में फंसे हुए थे। उस समय राबड़ी देवी ( Rabri Devi) जी उनकी तरफ से घोषणाएं करती थी। फिर धीरे-धीरे उन्होंने लालू यादव की गद्दी संभाल ली। अब अरविंद केजरीवाल के मामले में भी यही हो रहा है।

जो अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) नैतिकता की बात करते थे, जो कांग्रेस के भ्रष्टाचार के खिलाफ अनशन पर बैठते थे वही आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) आज भ्रष्टाचार के दलदल में बुरी तरह फंस गई है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जेल में रहकर भी अरविन्द केजरीवाल सीएम की कुर्सी का मोह नहीं छोड़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Jammu News: अगर नहीं कराई अभी तक ये चीज तो आपके घर का कट जाएगा नल का कनेक्शन, जानिए पूरी खबर

भ्रष्टाचार के सवाल पर ममता बनर्जी को भी घेरा

केजरीवाल ने भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़े हैं। श्री अनुराग ठाकुर ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) पर निशाना साधा और कहा कि एक महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद वह अपने ही राज्यों की महिलाओं को संरक्षण नहीं दे पाई बल्कि उन्होंने भ्रष्टाचारियों और बलात्कारियों को संरक्षण दिया है”

अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि अरविंद केजरीवाल कहते थे कि मैं भ्रष्टाचार के खिलाफ हूं, राजनीति में नहीं आऊंगा। ये वही अरविंद केजरीवाल हैं जो कांग्रेस के खिलाफ धरने पर बैठते थे। आज अरविंद केजरीवाल और उनकी आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार के दलदल में नीचे तक धसी हुई है।

अराजकता और भ्रष्टाचार ने उन्हें आज जेल में डाला-केंद्रीय मंत्री

इनका उपमुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, सांसद और पार्षद तक जेल में है और अब शराब घोटाले के किंगपिन, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल स्वयं जेल में हैं। इनकी अराजकता और भ्रष्टाचार ने उन्हें आज जेल में डाला है।

आगे कांग्रेस पर निशाना साधते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा, "आज सवाल कांग्रेस से भी है कि क्या उन्होंने अपना ज़मीर बेच दिया है? अरविंद केजरीवाल पहले सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) को गिरफ्तार कर दो दिन तक पूछताछ करने की मांग करते थे। ऐसी कौन सी मजबूरी है कि कांग्रेस का आम आदमी पार्टी के भ्रष्टाचार के साथ खड़ा होना जरूरी है?

कांग्रेस पार्टी से पूछे ये गंभीर सवाल

कल तक शराब घोटाले के आंकड़े प्रस्तुत कर मुकदमा करने की बात करने वाले कांग्रेसी नेता आज कहां हैं? आज यह उसके पक्ष में रैली करने की बात कर रहे हैं जिसने भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

क्या कांग्रेस (Congress News) अरविंद केजरीवाल को निर्दोष मानती है? मोदी जी ने सदैव कहा है ना खाऊंगा, ना खाने दूंगा जांच एजेंसियों के जांच के बाद इन बेईमानों का दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

यह भी पढ़ें: Jammu News: इस मांग को लेकर आज से ट्रांसपोर्टरों का अनिश्चितकालीन चक्का जाम, आम लोगों के जीवन पर पडे़गा असर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.