Jammu News: इस मांग को लेकर आज से ट्रांसपोर्टरों का अनिश्चितकालीन चक्का जाम, आम लोगों के जीवन पर पडे़गा असर
जम्मू जिले में शहर के अंदर और बाहरी रूटों पर ट्रांसपोर्टरों ने अनिश्चितकालीन चक्का जाम (Jammu Transporters Strike) किया। जिस कारण से आम लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। आज सुबह से ई ई-बसें दौड़ाने से ट्रांसपोर्टर्स नाराज हैं। उन्होंने प्रशासन और जम्मू म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन प्रकट किया। पुलिस ने जैसे-तैसे घटनास्थल पर पहुंचकर रास्तों को खुलवाया।
जागरण संवाददाता, जम्मू। शहर के भीतरी सहित बाहरी रूटों पर बुधवार सुबह से ई-बसें दौड़ाने से नाराज ट्रांसपोर्टरों ने प्रशासन और जम्मू म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन (Jammu Municipal Corporation) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। नाराज ट्रांसपोर्टरों ने छम्ब-ज्यौड़ियां और आरएसपुरा रूट पर दौड़ने वाली करीब 500 बसों के बुधवार को चक्का जाम रखकर वेयर हाउस में टायर जलाकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
चार घंटों तक यातायात पूरी तरह से रहा बाधित
आंदोलन कर रहे ट्रांसपोर्टरों ने वेयर हाउस में बसें खड़ी कर दी। इससे चार घंटों तक यातायात पूरी तरह से बाधित रहा। बाद में पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर बीच रास्ते से बसें हटवाकर यातायात बहाल करवाया।
गुरुवार को अनिश्चितकाल के लिए चक्के जाम का ऐलान
इसी बीच ऑल जेएंडके ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय सिंह चिब ने गुरुवार को जम्मू कश्मीर के प्रवेश द्वार लखनपुर से लेकर कश्मीर के उड़ी तक अनिश्चितकाल के लिए चक्के जाम का ऐलान किया है।
प्रशासन से ट्रांसपोर्टरों की मुख्य मांग
उन्होंने साफतौर पर कहा कि जब तक प्रशासन ट्रांसपोर्टरों के साथ बैठक कर शहर और बाहरी क्षेत्रों में सिर्फ हंगरी रूट (जिन रूटों पर मिनी बस या बस नहीं दौड़ती हैं) पर ही ई-बसें नहीं दौड़ाने पर सहमति जताएगी। तब तक चक्का जाम जारी रहेगा।
यह भी पढ़ें: Jammu News: अगर नहीं कराई अभी तक ये चीज तो आपके घर का कट जाएगा नल का कनेक्शन, जानिए पूरी खबर