विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भिक्षावृत्ति रोकने के लिए कटड़ा में खुला संयोग हेल्प डेस्क

By JagranEdited By:
Published: Thu, 19 Aug 2021 06:33 AM (IST)

संवाद सहयोगी कटड़ा आधार शिविर कटड़ा में भिक्षावृत्ति को पूरी तरह से रोकने के लिए प्रशासन व

भिक्षावृत्ति रोकने के लिए कटड़ा में खुला संयोग हेल्प डेस्क
भिक्षावृत्ति रोकने के लिए कटड़ा में खुला संयोग हेल्प डेस्क

संवाद सहयोगी, कटड़ा : आधार शिविर कटड़ा में भिक्षावृत्ति को पूरी तरह से रोकने के लिए प्रशासन व पुलिस की सहायता से चाइल्ड लाइन संस्था ने जिला चाइल्ड प्रोटेक्शन सर्विस के सहयोग से पर्यटन विभाग के कार्यालय परिसर में संयोग हेल्प डेक्स कार्यालय खोला। कार्यालय का उद्घाटन एसडीएम कटड़ा अभिषेक शर्मा ने किया।

इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए एसडीएम ने कहा कि आधार शिविर कटड़ा में मा वैष्णो देवी के दर्शन के लिए रोजाना देशभर से हजारों श्रद्धालु आते हैं, परंतु मुख्य बस अड्डा के साथ ही अन्य स्थानों पर बढ़ रही भिक्षावृत्ति के चलते कटड़ा का कोई अच्छा संदेश श्रद्धालुओं में नहीं जा रहा है। हालाकि इस भिक्षावृत्ति पर अंकुश लगाने के लिए समय-समय पर प्रशासन व पुलिस की ओर से निरंतर कार्रवाई की जा रही है, लेकिन अब प्रशासन व पुलिस ने इस भिक्षावृत्ति पर पूरी तरह से लगाम लगाने के लिए ठोस कदम उठाया है। इसके तहत जिला चाइल्ड प्रोटेक्शन सर्विसेज के सहयोग से चाइल्ड लाइन संस्था भिक्षावृत्ति पर पूरी तरह से रोक लगाएगी। इसके लिए कटड़ा में कार्यालय खोला गया है। यह कार्यालय 24 घटे, सातों दिन काम करेगा, ताकि भीख माग रहे बच्चों का पढ़ाई या अन्य खेलों की ओर रुझान बढ़ाया जा सके। इसके लिए कार्यालय में बच्चों की काउंसलिंग करने के साथ ही उन्हें शिक्षा व खेलों के प्रति जागरूक किया जाएगा।

वहीं, चाइल्ड लाइन संस्था के सदस्य सौरभ समोत्रा ने बताया कि भिक्षावृत्ति को रोकने के लिए जिला चाइल्ड प्रोटेक्शन सर्विस के साथ ही स्थानीय पुलिस व प्रशासन का सक्रिय सहयोग निरंतर जारी रहेगा। इसके लिए कार्यालय में बच्चों की काउंसलिंग करने के साथ ही कार्यालय के भीतर ही बच्चों के लिए इंडोर गेम्स चेस, लूडो आदि की व्यवस्था रहेगी। बच्चों के माता-पिता को भी बुलाया जाएगा और उनसे बातचीत कर भिक्षावृत्ति के नुकसान के बारे में जागरूक किया जाएगा। इसके लिए संस्था के सदस्य जिला चाइल्ड प्रोटेक्शन सर्विसेज के सहयोग से सप्ताह में एक-दो बार झुग्गी-झोपड़ियों का भी दौरा करेंगे और परेशानियों को दूर करेंगे।

इस मौके पर तहसीलदार कटड़ा अनिल चाढ़क, जिला सोशल वेलफेयर सर्विसेज के जिलाधिकारी डा. गुलशन कुमार, जिला चाइल्ड प्रोटेक्शन सर्विसेज की विदुषी गुप्ता, शौकत अली, चाइल्ड लाइन संस्था के सौरभ समोत्रा, अंकुश शर्मा, प्रिया देवी, ज्योति देवी के अलावा अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।