Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मां वैष्णो देवी मार्ग पर फिर हुआ भूस्खलन, लगातार 10वें दिन भी यात्रा स्थगित

    Updated: Thu, 04 Sep 2025 08:14 AM (IST)

    कटड़ा में भारी बारिश के कारण वैष्णो देवी भवन के पास भूस्खलन हुआ जिससे कई घरों और देव स्थलों को नुकसान पहुंचा। श्राइन बोर्ड ने सुरक्षा के लिए कर्मचारियों की कॉलोनी खाली कराई और यात्रा को स्थगित कर दिया है। राहत और बचाव कार्य जारी है और स्थिति को सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं। मौसम में सुधार होने तक यात्रा स्थगित रहेगी।

    Hero Image
    मां वैष्णो देवी मार्ग पर डावा क्षेत्र में हुआ भूस्खलन।

    संवाद सहयोगी, कटड़ा। लगातार हो रही भारी बारिश ने मां वैष्णो देवी और कटड़ा क्षेत्र में समस्याएं उत्पन्न कर दी हैं। बुधवार दोपहर को मां वैष्णो देवी भवन के निकट चरण पादुका मंदिर क्षेत्र में डावा क्षेत्र में अचानक भूस्खलन हुआ।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस घटना में टिन की शेड, पंडितों के घरों और देव स्थलों को नुकसान पहुंचा है। गनीमत यह रही कि घटना के समय वहां कोई मौजूद नहीं था, जिससे जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। भूस्खलन के बाद श्राइन बोर्ड ने डावा क्षेत्र के सफाई कर्मचारियों की कॉलोनी को सुरक्षा के दृष्टिकोण से खाली करवा दिया है, जिसमें लगभग 50 परिवार रहते हैं। उन्हें सुरक्षित स्थान पर भेजा गया है।

    इस क्षेत्र में श्राइन बोर्ड का गुरुकुल स्कूल भी है, जिसकी सुरक्षा पर ध्यान दिया जा रहा है। भूस्खलन की सूचना मिलते ही श्राइन बोर्ड के अधिकारी, एसडीआरएफ और आपदा प्रबंधन दल राहत और बचाव कार्य में जुट गए हैं।

    भूस्खलन के कारण निजी दुकानों के लिए भी खतरा बन गया है, क्योंकि जगह-जगह दरारें आ रही हैं। अर्धकुंवारी मंदिर क्षेत्र में भी भूस्खलन हुआ है, जिससे मार्ग पर कंकड़ और कीचड़ जमा हो गया है। श्राइन बोर्ड इस स्थिति को सुधारने में जुटा हुआ है।

    मौसम की स्थिति को देखते हुए, मां वैष्णो देवी की यात्रा 26 अगस्त से स्थगित है। आगामी दिनों में भी यात्रा के स्थगित रहने की संभावना है। श्राइन बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि जब तक मौसम में सुधार नहीं होता और सभी मार्ग सुचारू नहीं होते, तब तक यात्रा शुरू नहीं होगी।

    comedy show banner
    comedy show banner