Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'कश्मीरी ही हैं अमरनाथ श्रद्धालुओं के रखवाले', पत्नीटॉप में बोलीं महबूबा मुफ्ती, पाकिस्तान को लेकर कही ये बात

    Updated: Fri, 13 Jun 2025 11:46 AM (IST)

    पहलगाम आतंकी हमले के बाद कश्मीर का पर्यटन उद्योग प्रभावित है अब अमरनाथ यात्रा से उम्मीदें हैं। सुरक्षा के लिए हज़ारों कर्मी तैनात हैं। पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने पत्नीटॉप में कहा कि भारत-पाकिस्तान दोनों गरीब देश हैं और डिफेंस पर ज़्यादा खर्च करते हैं। युद्ध से भारत को ज़्यादा नुकसान होगा गरीबी बढ़ेगी। उन्हें उम्मीद है कि अमरनाथ यात्रा से कश्मीर का पर्यटन फिर से गुलजार होगा।

    Hero Image
    Jammu Kashmir पीडीपी की प्रमुख महबूबा मुफ्ती (जागरण फाइल फोटो)

    जागरण संवाददाता, उधमपुर। पहलगाम आतंकी हमले के बाद कश्मीर में पर्यटन उद्योग बुरी तरह से प्रभावित है। सभी को अब अमरनाथ यात्रा से ही उम्मीद है। हजारों सुरक्षाकर्मी यात्रा की सुरक्षा के लिए पहुंच चुके हैं। श्रद्धालुओं की सही रखवाली तो स्थानीय निवासी ही करते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पीडीपी की तरफ से वीरवार को प्रसिद्ध पर्यटकस्थल पत्नीटॉप में एक दिवसीय सम्मेलन के बाद पार्टी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती पत्रकारों से बातचीत कर रही थी। उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान दोनों देश गरीब देश हैं। दोनों देश डिफेंस पर ज्यादा पैसा खर्च करते हैं। पाकिस्तान छोटा देश है, जबकि हमारा देश बड़ा देश है।

    अगर युद्ध होता है तो पाकिस्तान का तो कुछ ज्यादा बिगड़ने वाला नहीं है, क्योंकि वो देश तो विदेशी बैंकों से लिए कर्ज पर चलता है। हमारा देश बड़ा और युद्ध से हमारा ज्यादा नुकसान होगा। अगर हम इसी तरह से जंग में उलझे रहेंगे तो हमारे देश के हालात और ज्यादा खराब होंगे और गरीबी ज्यादा बढ़ेगी।

    अमरनाथ यात्रा से उम्मीद है कि इससे कश्मीर में पर्यटन गुलजार होगा। आप देखिए पत्नीटॉप की क्या हालत हो चुकी है। पत्नीटॉप वीरान पड़ा है।