विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

श्रीनगर-लेह हाईवे पर एवलांच का कहर, सात लोगों की मौत और पांच घायल; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Published: Fri, 27 Mar 2026 07:24 PM (GMT+05:30)Updated: Fri, 27 Mar 2026 09:12 PM (GMT+05:30)

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में श्रीनगर-लेह हाईवे पर जोजिला दर्रे के पास भीषण हिमस्खलन हुआ है। इस घटना में सात ...और पढ़ें

कैप्शन: श्रीनगर-लेह हाईवे पर हुआ हिमस्खलन (फोटो- जागरण नेटवर्क- साहिल मीर)

कैप्शन: श्रीनगर-लेह हाईवे पर हुआ हिमस्खलन (फोटो- जागरण नेटवर्क- साहिल मीर)

जागरण संवाददाता, श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में श्रीनगर और लेह हाईवे पर जोजिला दर्रे के पास भीषण हिमस्खलन हुआ है। एवलांच के कारण सात लोगों की मौत हो गई है जबकि पांच लोग घायल हैं। कई वाहन बर्फ और मलबे के नीचे दबे हैं।

मौके पर पुलिस प्रशासन द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को जोजिला दर्रे पर हिमस्खलन की चपेट में आने से सात लोगों की जान चली गई, वहीं कई लोग अभी भी फंसे हुए हैं। घटना के तुरंत बाद बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचे और शवों को निकालने और मलबा हटाने का अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने बताया कि बचाव अभियान जारी है और सड़क को यातायात के लिए बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

avalance

लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने भी इस घटना को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने एक्स प्लेटफार्म पर लिखा, ''ज़ोजी ला में हिमस्खलन की दुर्भाग्यपूर्ण खबर मिली है। मैंने कारगिल के डीसी और एसएसपी को तत्काल घटनास्थल का दौरा करने और राहत एवं बचाव अभियान शुरू करने का निर्देश दिया है। आपदा राहत बलों और बीआरओ सहित सभी सरकारी एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। मैं व्यक्तिगत रूप से स्थिति पर नजर रख रहा हूं।''

वहीं, केंद्री मंत्री जितेंद्र सिंह ने फेसबुक पर लिखा, 'ज़ोजिला दर्रे पर हिमस्खलन की चपेट में आने से 7 लोगों की दुखद मृत्यु और 5 लोगों के घायल होने की खबर सुनकर गहरा दुख हुआ। मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। घायलों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।

WhatsApp Image 2026-03-27 at 19.14.54

मिली जानकारी के अनुसार, सीमा सड़क संगठन (BRO) और एसडीआरएफ ने लोगों को रेस्क्यू करने के लिए संयुक्त ऑपरेशन शुरू किया है। यहां कम से कम 15 वाहन आंशिक रूप से बर्फ के मलबे में दबे हैं, ये वाहन उस समय रास्ते से गुजर रहे थे। लोगों को निकालने का काम जारी है। इस समय लेह-श्रीनगर मार्ग बाधित है।

यह भी पढ़ें- सिक्किम में भारी बारिश का कहर, चुंगथांग में लैंडस्लाइड से सड़कें बंद; 200 पर्यटक फंसे

यह भी पढ़ें- बर्फबारी के बाद यमुनोत्री धाम पैदल मार्ग बंद, मंदिर समिति ने की मरम्मत की मांग