Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    JK Weather: जम्मू-कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ ने बदला मौसम, आज कई इलाकों में तेज आंधी के साथ झमाझम होगी बारिश

    Updated: Wed, 09 Apr 2025 07:33 AM (IST)

    जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir Weather) में मौसम ने फिर से अपना रुख बदल लिया है। पहाड़ों पर बारिश हुई तो श्रीनगर समेत अधिकांश निचले इलाकों में बादल छाए रहे। बता दें कि मौसम में अचानक आया यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हुआ है। आज भी जम्मू और श्रीनगर समेत कई जगहों पर बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

    Hero Image
    प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का उपयोग किया गया है।

    जागरण संवाददाता, श्रीनगर/जम्मू। Jammu Kashmir Weather: पश्चिमी विक्षोभ का असर मंगलवार को कश्मीर में दिखा। पहाड़ों पर बारिश हुई और श्रीनगर समेत अधिकांश निचले क्षेत्रों में बादल छाए रहे। इससे सामान्य से ऊपर चल रहा तापमान कुछ नीचे आ गया, लेकिन यह सामान्य से ऊपर ही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जम्मू-श्रीनगर समेत कई जगहों पर बारिश की संभावना

    जम्मू में आसमान साफ रहा। मौसम विभाग के अनुसार जम्मू और श्रीनगर समेत प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में आज यानी बुधवार और गुरुवार को वर्षा हो सकती है।

    यह भी पढ़ें- Weather: दिल्ली-यूपी में भीषण गर्मी, अप्रैल में 40 डिग्री के पार पहुंचा पारा; इन राज्यों में बदलेगा मौसम

    सोमवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान सामान्य से 9.4 डिग्री ऊपर 28.2 डिग्री सेल्सियस पर चला गया था, जो मंगलवार को 24.4 डिग्री पर आ गया। हालांकि, यह सामान्य से ऊपर ही है।

    36 डिग्री तक पहुंचा जम्मू का तापमान

    जम्मू का अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 6.1 डिग्री ऊपर है। न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि सामान्य तापमान 17.9 डिग्री सेल्सियस है। गुलमर्ग का अधिकतम तापमान सामान्य से 8.3 अंक ऊपर 16.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

    प्रदेश के अन्य हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री तक ऊपर है। इस बीच मौसम विभाग ने राहत देने वाली जानकारी दी है। अगले तीन दिनों में कुछ उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी एवं निचले क्षेत्रों में वर्षा की संभावना है।

    30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। 12 से 17 अप्रैल तक मौसम शुष्क रहेगा। 18 से 20 अप्रैल के बीच एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होता दिख रहा है।

    यह भी पढ़ें- Monsoon Alert: किसानों के लिए आई गुड न्यूज, इस बार झमाझम बरसेगा मानसून, सामान्य से अधिक वर्षा का अनुमान