Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Weather Update: जम्मू-कश्मीर में टूटा 72 साल का रिकॉर्ड, श्रीनगर में बुधवार रहा सबसे गर्म दिन; आज कई इलाकों में बारिश का अलर्ट

    Jammu Kashmir Weather News कश्मीर में मौसम की पहली बारिश का इंतजार है वहीं श्रीनगर में शनिवार को 37.4 डिग्री तापमान के साथ 72 साल का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। इससे पहले 1953 में तापमान 37.7 डिग्री था। मौसम विभाग के अनुसार कश्मीर में 6 से 12 जुलाई तक गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

    By Jagran News Edited By: Prince Sharma Updated: Sun, 06 Jul 2025 09:30 AM (IST)
    Hero Image
    गर्मी से बेहाल बच्चे एक तालाब में नहाते हुए l साहिल मीर

    जागरण संवाददाता, जम्मू। मौसम की पहली वर्षा के इंतजार में कश्मीर तप रहा है और शनिवार को श्रीनगर में 37.4 डिग्री तापमान के साथ 72 वर्ष का सबसे गर्म दिन रिकार्ड किया। यह सामान्य से 6.3 डिग्री अधिक है। इससे पूर्व पांच जुलाई 1953 में 37.7 डिग्री अधिकतम तापमान रहा था। इससे पूर्व 1946 में जुलाई माह में श्रीनगर का तापमान 38 डिग्री को भी पार कर गया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पिछले एक पखवाड़े से यहां का दिन का तापमान लगातार 33 से 35 डिग्री के आसपास बना है। जम्मू तुलनात्मक श्रीनगर से कम गर्म रहा। शनिवार को जम्मू का अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री दर्ज किया गया। यह श्रीनगर से 4.7 डिग्री कम है। जम्मू में शनिवार रात को तेज वर्षा भी हुई।

    इसके अलावा कटड़ा और बटोत जैसे शहर पहलगाम से भी ठंडे रहे। पर्यटन स्थल पहलगाम में शनिवार सबसे गर्म दिन रहा और यहां दिन का तापमान 31.6 डिग्री रहा। मौसम विशेषज्ञ फैजान आरिफ केंग ने बताया कि श्रीनगर शहर में अब तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार यह तीसरा सबसे गर्म दिन है। 1892 से उपलब्ध रिकार्ड के अनुसार श्रीनगर जुलाई माह में गर्म रहा है।

    श्रीनगर में इस असामान्य गर्मी से रविवार से कुछ राहत मिल सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार कश्मीर में छह से 12 जुलाई तक गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। जम्मू संभाग में भी छह से आठ जुलाई तक भारी बारिश के आसार हैं। कुछ संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैश फ्लड्स, भूस्खलन की आशंका है।