Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    असॉल्ट राइफल से दुर्घटनावश चली गोली, सैनिक की मौके पर ही हुई मौत

    Updated: Sun, 31 Aug 2025 02:33 PM (IST)

    श्रीनगर में 24 राष्ट्रीय राइफल्स के एक जवान की दुर्घटनावश गोली लगने से मृत्यु हो गई। यह घटना गांदरबल के मानसबल में हुई जब जवान अपनी राइफल के साथ वाहन से उतर रहा था और दुर्घटनावश ट्रिगर दब गया। मृतक जवान क्यूएटी का सदस्य था। पुलिस और सेना ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

    Hero Image
    गांदरबल के मानसबल में गोली लगने से सैन्यकर्मी की मौत

    राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। कश्मीर में तैनात सेना की 24 राष्ट्रीय राइफल्स के एक जवान की शनिवार को दुर्घटनावश अपनी ही राइफल से निकली गोली के लगने से मौत हो गई।

    दिवंगत जवान विशेष त्वरित कार्यदल क्यूएटी का सदस्य था। यह घटना गांदरबल के मानसबल स्थित सैन्य शिविर के पास हुई है।

    मिली जानकारी के अनुसार, सेना के जवानों का एक दस्ता आज श्रीनगर से बांडीपोर की तरफ जा रहा था। मानसबल के पास जवानों का यह दस्ता कुछ समय के लिए रुका। सिपाही छोटू कुमार जोकि क्यूएटी दस्ते में था,अपने वाहन से बाहर की तरफ कूदा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसी दौरान उससे अपनी एसॉल्ट राइफल का ट्रिगर दब गया और गोली चल गई। गोली उसकी ठुड्डी के नीचे लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस और सैन्य प्रशासन ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है।