Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jammu Kashmir Weather Today: मैदानी इलाकों में आज हो सकती है बर्फबारी के साथ बारिश, लोगों को इस दिन तक नहीं मिलेगी राहत

    By Jagran News Edited By: Monu Kumar Jha
    Updated: Sat, 23 Dec 2023 08:01 AM (IST)

    Srinagar Weather Update पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को लगभग पूरे जम्मू-कश्मीर में आसमान पर सुबह से ही बादल छाए रहे। । -4.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ पहलगाम घाटी का सबसे ठंडा क्षेत्र बना रहा। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान -3.3 और गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान -1.0 डिग्री रिकार्ड किया गया।

    Hero Image
    -4.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ पहलगाम घाटी का सबसे ठंडा क्षेत्र। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, श्रीनगर। Jammu Kashmir Weather Update पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण प्रदेश के मौसम में बदलाव आया है। शुक्रवार को लगभग पूरे जम्मू-कश्मीर में आसमान पर सुबह से ही बादल छाए रहे। ठंडी हवा के सामने हल्की धूप बेअसर साबित होती रही। अगले 24 घंटे के दौरान घाटी के कुछ ऊपरी इलाकों में हलकी बर्फबारी व वर्षा होने की संभावना जताई जा रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    -4.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ पहलगाम घाटी का सबसे ठंडा क्षेत्र

    घाटी में भीषण ठंड का 40 दिवसीय दौर चिल्लेकलां शुरू होने के बाद दूसरे दिन शुक्रवार को आसमान में बादल छाने से न्यूनतम तापमान में थोड़ा सुधार देखने को मिला, लेकिन भीषण ठंड से कोई राहत नहीं मिली। शुक्रवार को भी पूरी घाटी में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे बना रहा। -4.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ पहलगाम घाटी का सबसे ठंडा क्षेत्र बना रहा।

    गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान -1.0 डिग्री रिकार्ड

    श्रीनगर में न्यूनतम तापमान -3.3 और गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान -1.0 डिग्री रिकार्ड किया गया। तापमान के जमाव बिंदु से लगातार नीचे बने रहने के चलते डल झील समेत घाटी के अधिकांश जलस्रोत आंशिक तौर पर जमे रहे। श्रीनगर समेत घाटी के अधिकांश इलाकों में आसमान पर बादल छाए रहे।

    यह भी पढ़ें: Jammu Terror Attack: पुंछ में हमला स्थल के पास रहस्यमय परिस्थितियों में तीन लोग मृत मिले, मामले की जांच शुरू

    हल्की वर्षा और बर्फबारी होने की पूरी संभावना

    जम्मू में भी बादलों का डेरा लगा रहा। मौसम विभाग के निदेशक डा. मुख्तार ने कहा कि पश्चमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते मौसम में परिवर्तन का असर शुक्रवार शाम या शनिवार की सुबह को दिखने लगेगा। हल्की वर्षा और बर्फबारी होने की पूरी संभावना बनी हुई है। उन्होंने कहा कि इस बीच घाटी के बाकी अन्य इलाकों में मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा।

    महीने के अंत तक मौसम शुष्क ही रहने की उम्मीद

    इस महीने के अंत तक मौसम शुष्क ही रहने की उम्मीद है। इससे ठंड का प्रकोप और बढ़ जाएगा। बता दें कि 40 दिन तक चिल्लेकलां के बाद 20 दिन के लिए चिल्लेखुर्द कहलाता है, जिसमें ठंड थोड़ी कम हो जाती है और उसके बाद 10 दिन चिल्लेबाइच का दौर कहलाता है, जिसमें ठंड और कम हो जाती है।

    यह भी पढ़ें: Jammu News: सांबा में शैल फटने से युवक की मौत, दूसरा लड़ रहा मौत से जंग; पहाड़ी इलाके में हुआ हादसा

    comedy show banner
    comedy show banner