Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बड़ी बहन ने की थी छोटी बहन की हत्या, कश्मीर पुलिस ने 48 घंटे में हल की हत्या की गुत्थी, हैरान कर देने वाली वजह आई सामने!

    Updated: Tue, 19 Aug 2025 01:15 PM (IST)

    गांदरबल में पुलिस ने 48 घंटे के भीतर किशोरी अकसा जान की हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने उसकी बड़ी बहन को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। अकसा का शव मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और मृतका की बहन के बदलते बयानों से संदेह गहराया। सख्ती से पूछताछ करने पर बड़ी बहन ने हत्या की बात कबूल कर ली।

    Hero Image
    लोहे की राड से हमला कर अकसा को मार डाला था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    राज्य ब्यूरो, जागरण, श्रीनगर। गादंरबल में पुलिस ने एक किशोरी की हत्या की गुत्थी को 48 घंटे में हल करते हुए, उसकी बड़ी बहन को उसकी हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

    आपको बता दें कि गांदरबल के सेहपोरा इलाके में सातवीं कक्षा की एक छात्रा अकसा जान का शव रविवार को मिला था। उसके शव पर चोट के निशान थे। किशोरी का शव मिलने पर पता चला था कि वह अपनी बड़ी बहन के साथ घूमने निकली थी कि रास्ते में किसी ने उन्हें अगवा करने का प्रयास किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बड़ी बहन बच निकली और छोटी बहन का बाद में शव मिला। इस घटना के बाद पूरे इलाके में रोष व्याप्त था। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी इस हत्या पर क्षोभ व्यक्त करते हुए अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की थी।

    सीसीटीवी फुटेज प्राप्त कर जांच की शुरूआत हुई

    गांदरबल के एसएसपी खलील पोसवाल ने बताया कि घटनास्थल से मृतका का शव बरामद करने के बाद पुलिस ने विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की । मृतका की बड़ी बहन से भी पूछताछ की गई, क्योंकि वही उसके साथ घर से निकली थी। घटनास्थल के आस पास जहां सीसीटीवी थे, वहां से फुटेज प्राप्त कर जांच की गई है।

    संदिग्ध तत्वों केा भी चिह्नित किया गया। मृतका की बड़ी बहन जिसकी आयु लगभग 22 वर्ष है, के बयान लगातार बदल रहे थे और ऐसा लग रहा था कि जैसे वह कुछ छिपा रही है। सीसीटीवी की फुटेज में पाया गया कि जब दोनों बहनें घर से निकली थी तब बड़ी बहन ने जो कपड़े पहन रखे थे, वह उन कपड़ों से अलग थे। इसके अलावा मृतका के हाथ में जो बाल मिले थे वह लंबे थे,जिससे पता चलता था कि जिससे उसका झगड़ा हुआ है, वह कोई महिला ही होगी।

    सख्ती से पूछने पर मृतक की बहन ने उगला सच

    जब मृतका की बहन से कुछ सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने सब सच उगल दिया। उसने अपनी नाबालिग बहन की हत्या की बात कबूल कर ली। दोनों बहनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। गुस्से में आकर बडी बहन ने छोटी बहन पर एक लोहे की छड़ से हमला कर दिया।

    इससे उसे गहरी चोट लगी और वह मौके पर ही दम तोड़ गई। बड़ी बहन ने जब अपनी बहन को दम तोड़ते देखा तो वह डर गई और घर भाग गई। घर जाकर उसने अज्ञात लोगों द्वारा हमला करने और अगवा करने की कहानी सुनाई।

    बड़ी बहन ने रिश्तेदार के घर जाकर अपने कपड़े बदले

    उसने बताया कि घर लौटने से पहले उसने अपने एक रिश्तेदार के घर जाकर अपने कपड़े बदले। उन कपड़ों को भी बरामद किया गया है, उन पर खून से निशान है। हत्या में प्रयुक्त लोहे ही राड भी बरामद कर ली गई है। इस मामले में अागे की जांच जारी है।

    इस बीच, सूत्रों ने बताया कि आरोपिता के प्रेमी को भी पुलिस ने इस मामले में कथित तौर पर गिरफ्तार किया है। इस हत्या में उसकी भूमिका को लेकर भी जांच की जा रही है। दावा किया जा रहा है कि वह हत्या के समय मौके पर ही मौजूद था। लेकिन एसएसपी ने इस विषय में कोई भी जानकारी नहीं दी है।