Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बारिश और भूस्खलन से जम्मू-कश्मीर में तबाही, कई सड़कें क्षतिग्रस्त; श्रीनगर-जम्मू NH को जल्द बहाल करने के निर्देश

    Updated: Sun, 31 Aug 2025 08:57 AM (IST)

    मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग और अन्य सड़कों को जल्द से जल्द बहाल करने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जब तक सड़कें पूरी तरह से ठीक नहीं हो जातीं तब तक वैकल्पिक मार्गों से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने राजमार्गों की मरम्मत के लिए जारी कार्यों की समीक्षा की।

    Hero Image
    जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अबदुल्ला के दिए ये निर्देश

    राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग और अन्य सड़कों की यथाशीघ्र बहाल करने पर जोर दिया। जब तक सड़कें पूरी तरह से बहाल नहीं हो जातीं, तब तक वैकल्पिक मार्गों से संबंधित क्षेत्रों में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति को सुनिश्चित बनाया जाए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने निर्देश बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग समेत विभिन्न सड़कों की मरम्मत और पुन: यातायात योग्य बनाने के लिए जारी कार्यों की समीक्षा के दौरान दिया।

    उन्होंने सीमा सड़क संगठन, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण व अन्य एजेंसियों को अपने कार्याधिकार क्षेत्र की सड़कों को यथाशीघ्र यातायात योग्य बनाने के लिए सभी आवश्यक उपाय करने और संबधित सड़कों की स्थिति की सुबह-शाम जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

    बता दें कि बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन से विभिन्न सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई है। कई जगह पुल धंसे हैं। इससे इन सड़कों को आम यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। कई इलाकों का संपर्क कट गया है।

    श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पांच दिन बाद शनिवार काे आंशिक रूप से ही बहाल किया गया। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने सड़क नेटवर्क की बहाली के लिए जारी कार्यों की समीक्षा के लिए बैठक बुलाई।

    मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सड़क संपर्क की शीघ्र बहाली, यातायात की सुचारू आवाजाही और आवश्यक वस्तुओं की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    उन्होंने कहा कि श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग और जम्ू प्रांत के दूर दराज के इलाकों में भूस्खलल व बारिश के कारण कई सड़कें बंद होने से स्थानी लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए तुरंत कार्रवाई की जरूरत है।

    मुख्य सचिव ने राष्ट्रीय राजमार्ग-44 की स्थिति के बारे में बताया कि इसे बहाल करने के काम को प्राथमिकता दी जा रही है। एजेंसियां जल्द बहाल करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनो का प्रयाेग कर रही है।