Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Droupadi Murmu In Ladakh: सियाचिन बेस कैंप पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, जवानों से की बातचीत; बढ़ाया मनोबल

    Updated: Thu, 26 Sep 2024 12:44 PM (IST)

    Draupadi Murmu in Ladakh महामहिम द्रौपदी मुर्मू आज लद्दाख पहुंची हैं। एयरपोर्ट पहुंचने पर एलजी बीडी शर्मा ने उनकी अगवानी की। वे सियाचिन बेस कैंप में तैनात जवानों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बेस कैंप में तैनात जवानों का मनोबल बढ़ाया। इससे पहले एपीजे अब्दुल कलाम और रामनाथ कोविंद ने भी सियाचिन बेस कैंप का दौरा कर चुके हैं।

    Hero Image
    Draupadi Murmu in Ladakh: सियाचिन पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, जवानों से की बातचीत।

    जागरण संवाददाता, लेह। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज (गुरुवार) लद्दाख पहुंची हैं। लेह में उपराज्यपाल बीडी शर्मा ने उनकी अगवानी की। महामहिम ने सियाचिन बेस कैंप का दौरा किया। राष्ट्रपति ने सियाचिन ग्लेशियर में सेना के जवानों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने जवानों का मनोबल बढ़ाया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राष्ट्रपति मुर्मु दुनिया के सबसे ऊंचे युद्ध क्षेत्र सियाचिन बेस कैंप का दौरा किया। वहां तैनात जवानों से बातचीत की। द्रौपदी मुर्मु देश की तीसरी ऐसी राष्ट्रपति हैं, जो सियाचिन का दौरा किया। इससे पहले, पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम व रामनाथ कोविन्द सियाचिन बेस कैंप जा चुके हैं।

    20 हजार फीट की ऊंचाई है बेस कैंप

    कलाम अप्रैल, 2004 में और कोविन्द मई, 2018 में गए थे। काराकोरम पर्वत शृंखला में 20 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित इस बेस कैंप में राष्ट्रपति मुर्मु गुरुवार को गईं। 13 अप्रैल, 1984 को सियाचिन ग्लेशियर पर ‘ऑपरेशन मेघदूत’ के तहत भारतीय सेना ने पूरा नियंत्रण हासिल कर लिया था।

    यह भी पढ़ें- JK Election 2024: लोकसभा चुनाव से पांच प्रतिशत अधिक मतदान, 6 जिलों में 57.03% वोटिंग, श्रीनगर में पड़े सबसे कम वोट