विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कटड़ा-श्रीनगर वंदे भारत शुरू होने पर आदिल शाह के परिवार का आया रिएक्शन, बोले- PM मोदी की बात से हमें हौसला मिला

Published: Fri, 06 Jun 2025 04:51 PM (IST)

पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए आदिल हुसैन शाह के परिवार ने कहा कि आदिल उनका एकमात्र सहारा था। प्रधानमंत्री ...और पढ़ें

प्रधानमंत्री की बात से हमें हौसला मिला, आदिल शाह के परिजन बोले
प्रधानमंत्री की बात से हमें हौसला मिला, आदिल शाह के परिजन बोले

HighLights

  1. आदिल ने बचाई पर्यटकों की जान |
  2. पीएम मोदी ने की आदिल की सराहना |
  3. परिवार ने खोया इकलौता सहारा |

जागरण संवाददाता, बारामूला। पहलगाम के बैसरन आतंकी हमले में पर्यटकों की जाने बचाने के प्रयास में अपनी जान गंवा चुके स्थानीय युवक आदिल हुसैन शाह के परिजनों ने कहा कि आदिल के रूप में उन्होंने अपने परिवार के इकलौते सहारे को खो दिया है। लेकिन जब आदिल की बहादुरी और उसकी जुर्रत की कोई सराहना करता है तो उनके जख्मी दिलों पर थोड़ी ठंडक पड़ जाती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कटड़ा में आज वंदेभारत रेल सेवा के उद्घाटन के दौरान आदिल शाह के जिक्र पर आदिल के भाई नौशाद ने कहा कि प्रधानमंत्री ने मेरे भाई का जिक्र किया। उसकी बहादुरी को सराहा। हमें अच्छा लगा। इससे हमें हौसला मिलता है।

आतंकी हमले में लोगों ने अपनों को खो दिया

नौशाद ने कहा कि मेरे भाई ने इंसानियत के नाते अपने मेहमानों की जान बचाने की कोशिश की। लेकिन वह कामयाब नहीं हो सका और अपनी जान से भी हाथ धो बैठा। हमें दुख है। हमें उन परिवारों के भी दर्द का अहसास है, जिन्होंने घटना में अपनों को खो दिया है।

हम से बेहतर उनका दर्द कौन जान सकता है। नौशाद ने कहा कि आतंकवाद ने हमें तबाही के सिवा कुछ नही दिया। हम सब को एकजुट होकर इसकी जड़े काटनी होगी।

यह भी पढ़ें- Chenab Bridge Photos: दुनिया का सबसे ऊंचा रेल ब्रिज, खासियत जान रह जाएंगे दंग; पढ़ें 10 बड़ी बातें