Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jammu Kashmir News: अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान, नियंत्रण रेखा पर फिर की फायरिंग; एक सैन्यकर्मी घायल

    By Jeet KumarEdited By: Jeet Kumar
    Updated: Sat, 21 Oct 2023 12:08 AM (IST)

    उत्तरी कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर फायरिंग की है। इस फायरिंग में एक सैन्यकर्मी घायल हो गया है। पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है कुछ दिन पहले पाक सेना ने सीजफायर का उल्लंघन किया था जिसमें दो भारतीय जवान जख्मी हो गए थे।

    Hero Image
    उत्तरी कश्मीर मेें नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना की फायरिंग में एक सैन्यकर्मी घायल

    राज्य ब्यूरो श्रीनगर। पाकिस्तानी सेना ने शुक्रवार को उत्तरी कश्मीर में नियंत्रण रेखा एलओसी पर जंगबंदी का उल्लंघन करते हुए भारतीय जवानों पर गोलीबारी की। इसमें एक सैन्यकर्मी घायल हो गया। बीते पांच दिनों में पाकिस्तान की तरफ से आज दूसरी बार जंगबंदी तोड़ी गई है। इस बीच, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने भी नियंत्रण रेखा पर स्थित अग्रिम चौकियों का दौरा किया और वहां मौजूद जवानों व अधिकारियों का मनोबल बढ़ाया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यहां मिली जानकारी के अनुसार, आज पाकिस्तानी सैनिकों ने उत्तरी कश्मीर में एलओसी पर केरन (कुपवाड़ा)सेक्टर में जंगबंदी का उल्लंघन किया है। उन्होंने बताया कि केरन सेक्टर में चांदनी अग्रिम चौकी के कार्याधिकार क्षेत्र में सैन्यकर्मियों का एक दल अग्रिम इलाके में गश्त कर रहा था। एलओसी के पार स्थित एक पाकिस्तानी चौकी से अचानक फायरिंग शुरु हो गई।

    भारतीय सेना ने जवाबी फायर की

    स्थानीय सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने हल्के और मध्यम दर्जे के हथियारों का इस्तेमाल किया। भारतीय जवानों ने उसी समय अपने लिए सुरक्षित स्थान लेते हुए जवाबी फायर किया। इस दौरान एक जवान गोली लगने से जख्मी हो गया। कुछ ही देर में पाकिस्तान की तरफ से फायरिंग बंद हो गई।

    घायल जवान को उपचार के लिए निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती कराया

    घायल जवान को उपचार के लिए निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। संबधित अधिकारियों ने केरन सेक्टर में जंगबंदी केा उल्लंघन की पुष्टि करते हुए बताया कि एक जवान जख्मी हुआ है। सभी फील्ड कमांडरों को दुश्मन की हर हरकत का मुहंतोड़ जवाब देने के लिए कहा गया है।

    यह भी पढ़ें- आरएस पुरा सेक्टर में पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन, बीएसएफ के दो जवान घायल

    इस घटना के बाद एलओसी पर सतर्कता और गश्त बढ़ा दी गई है। उन्होंने कहा किगोलीबारी की आड़ में आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। इसे देखते हुए अग्रिम इलाकों में तलाशी भी ली जा रही है। बीते पांच दिनों में जंगबंदीके उल्लंघन की यह दूसरी घटना है। इससे पूर्व मंगलवार को पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू प्रांत में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अरनिया सबसेक्टर में सीमा सुरक्षाबल के जवानों पर गोली चलाई थी। इसमें दो जवान जख्मी हुए थे।

    कुपवाड़ा में बीएसएफ की अग्रिम चौकियों का दौरा किया

    इस बीच, केंद्रीय गृहराज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कुपवाड़ा में बीएसएफ की अग्रिम चौकियों का दौरा किया और हालात का जायजा लिया। उन्होंने इस दौरान घुसपैठ से निपटने के लिए बीएसएफ के जवानों द्वारा अपनायी गई रणनीति का भी जायजा लिया। उन्होंने अग्रिम चौकियों पर तैनात जवानों व अधिकारियों का मनोबल बढ़ाया और उन्हें हमेशा सतर्क रहते हुए दुश्मन के हर मंसूब को नाकाम बनाने के लिए कहा।