Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आतंकियों के आका देख लें, पहलगाम में लौटने लगी रौनक; CM अब्दुल्ला ने चलाई साइकिल, पर्यटकों को दिया संदेश

    Updated: Tue, 27 May 2025 11:16 PM (IST)

    मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पहलगाम में साइकिल चलाकर सुरक्षा का संदेश दिया। उन्होंने पहलगाम बाजार से नुनवन बेस कैंप तक साइकिल से यात्रा की और पर्यटकों को आकर्षित करने का प्रयास किया। 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद पर्यटन प्रभावित हुआ है। उमर अब्दुल्ला ने अमरनाथ यात्रा की तैयारियों का भी जायजा लिया और अधिकारियों को सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    Hero Image
    मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पहलगाम में चलाई साइकिल (फोटो- सोशल मीडिया)

    राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला मंगलवार को पहलगाम में साइकिल की सवारी का आनंद लेते हुए नजर आए। उन्होंने पहलगाम बाजार से नुनवन बेस कैंप तक साइकिल से ही यात्रा की और पहलगाम में सुरक्षा और विश्वास का वातावरण होने का यकीन दिलाया। बैसरन पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद से पर्यटकों की आमद लगभग ठप हो चुकी है। इस घटना का असर घाटी के अन्य इलाकों में भी हुआ है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लोगों में सुरक्षा एवं विश्वास की भावना पैदा करने के लिए, कश्मीर मे हालात के सामान्य होने और पर्यटकों को फिर से कश्मीर में आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आज पहलगाम में ही कैबिनेट की बैठक आयोजित की थी। उन्होंने पहलगाम में विभिन्न जन प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात करने के अलावा देश के विभिन्न भागों से आए टूर ऑपरेटरों को भी संबोधित किया।

    मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कैबिनेट बैठक के बाद श्री अमरनाथ की यात्रा की तैयारियों की समीक्षा के लिए नुनवन बेस कैंप का भी दौरा किया। उन्होंने यात्रा प्रबंधों में शामिल अधिकारियों से भी जमीनी हालात की जानकारी ली और उन्हें सुरक्षा सुनिश्चित बनाने के लिए सभी संभव उपाय करने को कहा। मुख्यमंत्री ने पहलगाम क्लब से नुनवन बेस कैंप तक जाने के लिए अपने वाहन का प्रयोग नहीं किया बल्कि उन्होंने साईकल चलाई।

    उन्होंने कहा कि यह साईकिल यात्रा का उद्देश्य यहां सबकुछ सामान्य होने के संदेश के साथ साथ सतत पर्यटन और पारिस्थितिकी पर्यटन की दिशा मेंई नई पहलों को बढ़ावा देना भी है। उन्होंने बेताव घाटी का भी दौरा किया और वहां उपलब्ध पर्यटन सुविधाओं काभी जायजा लिया।