विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

370 पर बोलीं महबूबा, न समझोगे तो मिट जाओगे ए हिदोस्तान वालो

By JagranEdited By:
Published: Tue, 09 Apr 2019 04:19 AM (IST)Updated: Tue, 09 Apr 2019 06:46 AM (IST)

राज्य ब्यूरो श्रीनगर भाजपा के संकल्प-पत्र में धारा 370 को हटाने की प्रतिबद्धता पर पीपुल्स डेमो

370 पर बोलीं महबूबा, न समझोगे तो मिट जाओगे ए हिदोस्तान वालो
370 पर बोलीं महबूबा, न समझोगे तो मिट जाओगे ए हिदोस्तान वालो

राज्य ब्यूरो, श्रीनगर : भाजपा के संकल्प-पत्र में धारा 370 को हटाने की प्रतिबद्धता पर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी ने कड़ी प्रतिक्रिया जताई। पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने धारा 370 को भंग करने पर अलगाववादियों की भाषा बोलते हुए कहा कि 'न समझोगे तो मिट जाओगे ए हिदोस्तान वालो। तुम्हारी दास्तां तक भी न होगी दास्तानों में।' उन्होंने अल्लामा इकबाल के इस शेयर के जरिए देश में विभाजन की चेतावनी देते हुए कहा कि धारा 370 को भंग करने पर पूरे मुल्क में आग लग जाएगी।

महबूबा ने कहा कि जम्मू कश्मीर पहले ही बारूद के ढेर पर बैठा है। अगर ऐसा हुआ तो न सिर्फ कश्मीर बल्कि पूरा मुल्क और यह पूरा क्षेत्र आग में जल रहा होगा। उन्होंने इस मुद्दे पर एक ट्वीट भी किया और लिखा, अदालत में समय क्यों गंवाया जा रहा है। धारा 370 को समाप्त करने के लिए भाजपा का इंतजार कीजिए। इसके समाप्त होते ही यह हमें चुनावों में भाग लेने से रोक देंगे। इसके आगे उन्होंने लिखा न समझोगे तो मिट जाओगे ए हिदोस्तान वालो। तुम्हारी दास्तां तक न होगी दास्तानों में।