Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    J&K News: रामबन में बड़ा हादसा, गहरी खाई में गिरी कार; पांच लोगों की मौत

    Updated: Fri, 11 Jul 2025 11:50 PM (IST)

    जम्मू-कश्मीर के रामबन में एक दुखद घटना में एक टाटा सूमो कार सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गई जिससे पांच लोगों की मौत हो गई और दो घायल हो गए। दुर्घटना रामबन के उखराल सेनबटी इलाके में हुई। स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

    Hero Image
    J&K News: रामबन में बड़ा हादसा, गहरी खाई में गिरी कार।

    डिजिटल डेस्क, रामबन। जम्मू-कश्मीर के रामबन में शुक्रवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। रामबन में टाटा सूमो कार सड़क से फिसलकर करीब 800 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस दर्दनक हादसे में चार लोगों की जान चली गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के तुरंत बाद, स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। सभी घायलों को बाहर निकालकर इलाज के लिए बनिहाल के उप-जिला अस्पताल (एसडीएच) में भर्ती कराया।

    उन्होंने बताया कि वाहन में छह लोग सवार थे, जिनमें से चार की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।

    एलजी ने जताया दुख

    उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को जिला रामबन के उखराल सेनबटी इलाके में एक दुखद सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उपराज्यपाल ने अपने शोक संदेश में कहा है कि रामबन में हुई दुखद सड़क दुर्घटना में हुई जानमाल की हानि के बारे में जानकर दुख हुआ।

    दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।