यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कश्मीर में मतदान के बीच बड़ा सड़क हादसा, कुलगाम से श्रीनगर जा रही गाड़ी अचानक फिसली; चार की मौत
कुलगाम से श्रीनगर जा रहा एक वाहन सड़क से फिसल गया। गाड़ी में सात पर्यटक सवार थे। हादसे में चार ...और पढ़ें

एएनआई, श्रीनगर। Kulgam Road Accident: कुलगाम जिले के निपोरा इलाके में शनिवार दोपहर एक सड़क दुर्घटना में पंजाब के चार निवासियों की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए।
एक अधिकारी ने बताया कि काजीगुंड से श्रीनगर जा रहा एक वाहन निपोरा इलाके में ग्रिड स्टेशन के पास सड़क से फिसल गया। उन्होंने कहा कि घटना के समय वाहन में 7 पर्यटक सवार थे। सभी पंजाब के मोगा जिले से थे।
अधिकारी ने बताया कि घायलों का जीएमसी अस्पताल अनंतनाग ले जाया गया, जहां 4 को मृत घोषित कर दिया गया और तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
मृतकों व घायलों की पहचान
इस सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई हैं। सभी पंजाब के अंतर्ग मोगा के रहने वाले थे। इनमें संदीप शर्मा (28), रोमी (26), जगदीश उर्फ हनी (23), गुरमीत सिंह (23) की मौत हो गई। जबकि हरचंद सिंह (34), करनपाल (25), आशू (18) की हालत गंभीर बताई जा रही है
