Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कश्मीर में पहली बार जल क्रीड़ा महोत्सव 21 अगस्त से शुरू, डल झील के पास होगा आयोजन

    Updated: Fri, 04 Jul 2025 09:01 AM (IST)

    राज्य ब्यूरो श्रीनगर। पहली बार कश्मीर में खेलो इंडिया जल क्रीडा महोत्सव का आयोजन होगा। केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने घोषणा की कि यह महोत्सव 21 से 23 अगस्त तक श्रीनगर की डल झील में होगा। दीव में बीच गेम्स की सफलता के बाद यह आयोजन किया जा रहा है। इसमें कयाकिंग कैनोइंग रोइंग वाटर स्कीइंग शिकारा रेस और ड्रैगन बोट जैसे पांच खेल होंगे।

    Hero Image
    कश्मीर में पहली बार जल क्रीड़ा महोत्सव 21 अगस्त से शुरू,

    राज्य ब्यूरो,  श्रीनगर। पहली बार कश्मीर में खेलो इंडिया जल क्रीडा महोत्सव करवाया जाएगा। केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने गुरुवार को दिल्ली में इसकी घोषणा की। उन्होंने बताया कि यह खेलो इंडिया जल क्रीडा महोत्सव 21 से 23 अगस्त तक श्रीनगर की डल झील में किया जाएगा। डॉ. मंडाविया ने कहा कि मई में दीव में खेलो इंडिया के तहत पहली बार बीच गेम्स का आयोजन किया। उसकी सफलता से प्रेरित होकर कश्मीर में जल खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसमें पांच खेल होंगे-कयाकिंग और कैनोइंग, रोइंग, वाटर स्कीइंग, शिकारा रेस और ड्रैगन बोट। खेल मंत्री ने कहा कि खेलो इंडिया जल खेल महोत्सव खेलों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता और एथलीटों को राष्ट्रीय स्तर पर खुद को अभिव्यक्त करने के लिए अधिक अवसर प्रदान करने का एक और प्रमाण है।

    दीव में पहले खेलो इंडिया बीच गेम्स की तरह हम चाहते हैं कि खेलो इंडिया अधिक समावेशी बने और देश के हर कोने तक पहुंचे। ओपन-एज प्रतियोगिता में 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 400 से अधिक एथलीटों के भाग लेने की उम्मीद है।

    डॉ. मंडाविया ने कहा कि भारत की एशिया में जल क्रीडा में अच्छी स्थिति है। डल झील में जल खेल महोत्सव उभरती प्रतिभाओं को सामने लाने और उन्हें अंतरराष्ट्रीय आयोजनों के लिए तैयार करने में मदद करेगा।