स्टेयरिंग छोड़ सड़क पर ही लगा नाचने, कश्मीर में ड्राइवर पर चढ़ा डांस का खुमार; यात्रियों ने भी बजाई तालियां; Video वायरल
कश्मीर में एक टेम्पो चालक का चलती गाड़ी का स्टेयरिंग छोड़कर सड़क पर डांस करने का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें यात्री भी तालियां बजाते दिख रहे हैं।

चलती हुई गाड़ी से डांस कर रहा ड्राइवर (सोशल मीडिया फोटो)
HighLights
चालक ने चलती गाड़ी का स्टेयरिंग छोड़ डांस किया।
यात्रियों ने खुशी से तालियां बजाईं, वीडियो वायरल हुआ।
सड़क सुरक्षा पर चिंता, लाइसेंस रद्द करने की मांग।
राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। कश्मीर में एक बर्फबारी वाले क्षेत्र में यात्रियों की जान से खेलने वाले चालक का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। एक टेम्पो चालक चलती गाड़ी का स्टेयरिंग छोड़कर सड़क पर डांस करता नजर आ रहा है और यात्री खुश होकर तालियां मार रहे हैं।
यह घटना इसी सप्ताह की है। बता दें कि यह कौन सी जगह का वीडियो है इसकी जांच जारी है। इस मामले में सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता पैदा हो गई। वहीं इंटरनेट मीडिया में लोगों ने नाराजगी जता चालक का ड्राइविंग लाइसेंस व परमिट रद करने की मांग की है।
वीडियो में क्या है?
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक ट्रेवलर ड्राइवर गाड़ी से उतरकर डांस कर रहा है और गाड़ी उसके साथ चल रही है। इस बीच गाड़ी में बैठे यात्री चियर कर रहे हैं तालियां बजा रहे हैं।
सोशल मीडिया पर कुछ समय पहले किकी चैलेंज ट्रेंड काफी वायरल हुआ था। उसी की तर्ज पर कश्मीर का यह वीडियो सामने आया है। इस चैलेंज में लोगों को चलती हुई गाड़ी से बाहर उतरना होता था और दरवाजा खोलकर गाड़ी के साथ-साथ चलकर डांस करना होता था। इसके बाद वापस चलती हुई गाड़ी में बैठना होता था। यह ट्रेंड काफी जोखिम भरा था।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।