विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कश्मीर ही नहीं... लद्दाख भी बना पर्यटकों की पसंद, 10 महीने में 4.91 लाख सैलानी पहुंचे; पिछले साल से 2 लाख ज्यादा

Published: Fri, 13 Nov 2026 06:55 PM (GMT+05:30)

लद्दाख में पर्यटन क्षेत्र ने 2026 के पहले दस महीनों में 65.90% की शानदार वृद्धि दर्ज की है, जिससे कुल ...और पढ़ें

लद्दाख में पर्यटन को लगे पंख, अक्टूबर में 74.62% बढ़े पर्यटक। (फाइल फोटो)

लद्दाख में पर्यटन को लगे पंख, अक्टूबर में 74.62% बढ़े पर्यटक। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. लद्दाख में पर्यटन में 65.90% की जबरदस्त वृद्धि दर्ज।

  2. पहले दस महीनों में 4.91 लाख पर्यटक लद्दाख पहुंचे।

  3. घरेलू पर्यटन और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा मिला।

राज्य ब्यूरो, जम्मू। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में पर्यटन क्षेत्र लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है। वर्ष 2026 के पहले दस महीनों के दौरान लद्दाख पहुंचने वाले पर्यटकों की संख्या में पिछले वर्ष की समान अवधि के मुकाबले 65.90 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है। इस दौरान कुल 4.91 लाख पर्यटक लद्दाख पहुंचे, जबकि वर्ष 2025 में इसी अवधि के दौरान यह आंकड़ा 2.96 लाख था।

लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने शुक्रवार को इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर यह जानकारी साझा करते हुए कहा कि इस वर्ष लगातार छठे महीने पर्यटन क्षेत्र में शानदार वृद्धि दर्ज की गई है।

उन्होंने बताया कि मई 2026 में पर्यटकों की संख्या में पिछले वर्ष की तुलना में 121 फीसदी, जून में 43 फीसदी, जुलाई में 56 फीसदी, अगस्त में 65 फीसदी और सितंबर में 61 फीसदी की वृद्धि हुई।

image-fotor-2026111318135

पर्यटन में तेजी का यह सिलसिला अक्टूबर महीने में भी जारी रहा। अक्टूबर 2026 में कुल 30,623 पर्यटक लद्दाख पहुंचे, जबकि पिछले वर्ष अक्टूबर में यह संख्या 17,537 थी। इस तरह अक्टूबर में पर्यटकों की संख्या में 74.62 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

image-fotor-20261113181354

 

पर्यटकों की बढ़ती संख्या से खुल रहे रोजगार के नए रास्ते

उपराज्यपाल ने पर्यटन क्षेत्र में इस सकारात्मक बदलाव का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने की अपील और प्रशासन की ओर से स्थानीय पर्यटन उद्योग को मजबूत बनाने के लिए उठाए गए लक्षित नीतिगत कदमों को दिया।

उन्होंने कहा कि पर्यटकों की बढ़ती संख्या से स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा हो रहे हैं और क्षेत्र के लोगों को आजीविका के स्थायी साधन उपलब्ध कराने में भी मदद मिल रही है।

सक्सेना ने देश-विदेश के पर्यटकों का लद्दाख आने का स्वागत करते हुए कहा कि यहां की मनमोहक प्राकृतिक सुंदरता और समृद्ध संस्कृति का अनुभव करने के साथ-साथ सभी यात्रियों को जिम्मेदार पर्यटन को भी प्राथमिकता देनी चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।