Jammu News: कर्मचारियों की हड़ताल पर रोक को लेकर सियासी पारा हाई, फारूक बोले- लोकतंत्र की भावना के खिलाफ है यह कदम
Jammu News नेशनल कान्फ्रेंस के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डा. फारूक अब्दुल्ला ने सरकारी कर्मचारियों के हड़ताल या प्रदर्शन पर सरकार द्वारा लगाई रोक की निंदा की है। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र की भावना के खिलाफ है। उन्होंने कहा सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों के हितों का ध्यान रखना सरकार की जिम्मेदारी है। अगर सरकारी अधिकारी व कर्मचारी ही संतुष्ट नहीं होंगे तो फिर आम जनता को कैसे खुश रखेगी।

राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। नेशनल कान्फ्रेंस के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डा. फारूक अब्दुल्ला ने सरकारी कर्मचारियों के हड़ताल या प्रदर्शन पर सरकार द्वारा लगाई रोक की निंदा की है। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र की भावना के खिलाफ है
डा. फारूक ने कहा कि सरकार ने जो यह पाबंदी लगाई है,उसके बाद अब कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी अपने हक के लिए कोई आवाज नहीं उठा सकता। अपने खिलाफ अन्याय को रोकना, उस पर आवाज उठाना तो लोकतंत्र और संवैधानिक अधिकार है। इससे किसी को वंचित नही किया जा सकता। उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को इस मामले का संज्ञान लेना चाहिए।
सरकारी कर्मचारियों के हितों का ध्यान रखना सरकार की जिम्मेदारी
उन्होंने कहा कि सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों के हितों का ध्यान रखना सरकार की जिम्मेदारी है। अगर सरकारी अधिकारी व कर्मचारी ही संतुष्ट नहीं होंगे तो फिर सरकार आम जनता को कैसे खुश रखेगी। सरकारी अधिकारी और कर्मचारी ही सरकार की नीतियों को लागू करते हैं, सरकार के कामकाज को बेहतर बनाते हैं। अगर उन्हें नाराज किया गया, उनके अधिकारों का गला घोंटा गया तो सरकार के लिए ही मुश्किल होगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।