Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Jammu Kashmir Weather: घाटी में प्रचंड गर्मी, 34 डिग्री के पार पहुंचा श्रीनगर का पारा; लोगों का हाल बेहाल

    Updated: Mon, 21 Jul 2025 07:39 AM (IST)

    श्रीनगर में शुष्क मौसम के चलते उमस भरी गर्मी ने फिर से लोगों को परेशान कर दिया है। रविवार को श्रीनगर समेत अधिकांश इलाकों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार रहा। मौसम विभाग ने 21 जुलाई से बारिश की संभावना जताई है जिससे तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है। पहले तापमान गिरने से सूखे की स्थिति में सुधार हुआ था।

    Hero Image
    जम्मू से गर्म रहा श्रीनगर, पारा 34.6 डिग्री के पार। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, श्रीनगर। घाटी में शुष्क मौसम के चलते उमस भरी गर्मी ने फिर से अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। रविवार को शुष्क मौसम के बीच समूची घाटी में उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे। श्रीनगर समेत अधिकांश इलाकों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार बना रहा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    श्रीनगर अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री के साथ जम्मू से भी ज्यादा गर्म रहा। हालांकि, मौसम विभाग ने 21 जुलाई से प्रदेश में बारिश होने की संभावना जताई हैं। बता दें कि घाटी में तापमान में गिरावट आने से भीषण गर्मी का प्रकोप कम हो गया था और सूखे की स्थिति खत्म हो गई थी।

    झेलम समेत अधिकांश जलस्रोतों का जलस्तर चिंताजनक हद तक कम हो गया था, की भी भरपाई हो गई। अलबत्ता मौसम में सुधार आते ही तापमान में भी बढ़ोतरी हो गई, जिसके चलते प्रचंड गर्मी का प्रकोप फिर से बढ़ गया है। घाटी में प्रचंड गर्मी ने लोगों को बेहाल किया गया। श्रीनगर समेत अधिकांश इलाकों में दिनभर तेज धूप छाई रही।

    मौसम विभाग के अनुसार श्रीनगर में अधिकतम तापमान 34.6 व न्यूनतम व न्यूनतम 21.5,काजीगुंड में अधिकतम 32.7 व न्यूनतम 19.5,पहलगाम में अधिकतम 27.4 व न्यूनतम 18.4,कुपवाड़ा में अधिकतम 33.9 व न्यूनतम 20.0, कोकरनाग में अधिकतम 32.1 व न्यूनतम 19.2 जबकि गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 27.9 व न्यूनतम 14.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

    बता दे कि मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ व मानसून के एक साथ वायुमंडल में सक्रिय होने से 21 से 25 जुलाई तक मौसम को प्रभावित करने तथा इस बीच अधिकांश इलाकों में सामान्य से भारी बारिश होने की संभावना जताई है।