Updated: Thu, 25 Apr 2024 11:30 AM (IST)
Jammu Kashmir Latest News बीते पांच सालों में सरक्षाबल दक्षिणी कश्मीर में आतंकियों का सूपड़ा साफ करने में जुटे हैं। जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों ने ब ...और पढ़ें
राज्य ब्यूरो,जागरण, श्रीनगर। Jammu Kashmir Latest News: कश्मीर में आतंक का गढ़ रहे दक्षिण कश्मीर में सुरक्षाबलों ने बीते पांच वर्ष में अलग अलग मुठभेड़ों में 238 आतंकियों को मार गिराया है। इसी दौरान 67 आतंकी पकड़े भी गए।
मौजूदा समय में भी दक्षिण कश्मीर में सबसे ज्यादा आतंकी सक्रिय हैं। कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा का मखौटा संगठन द रजिस्टेंस फ्रंट का ऑपरेशनल कमांडर बासित डार भी जिला कुलगाम का ही रहने वाला है।
ये हैं आंकड़ें
उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, जिला अनंतनाग में वर्ष 2019 में 12, वर्ष 2020 में 18, वर्ष 2021 में 17, वर्ष 2022 में 19, वर्ष 2023 में दो आतंकी मारे गए हैं। इसी जिले में वर्ष 2019 और 2020 में एक-एक आतंकी पकड़ा गया है। वर्ष 2021 और वर्ष 2022 में क्रमश:तीन व दो आतंकी पकड़े गए हैं।
विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
जिला अनंतनाग में वर्ष 2019, वर्ष 2020, वर्ष 2021 और वर्ष 2022 में क्रमश: दो, तीन, दो और एक स्थानीय युवक आतंकी बना है। पुलिस जिला अवंतीपोरा मे वर्ष 2019, 2020 और 2021, में क्रमश: 23, 32और 18 आतंकी मारे गए हैं।
इसके अलावा वर्ष 2019 में अवंतीपोरा में पांच आतकी पकड़े गए। वर्ष 2020 में 11, 2021 में 23, 2022 में 41 और वर्ष 2023 में 41 आतंकी पकड़े गए हैं।
स्थानीय युवाओं को बनाया निशाना
इसी जिले में वर्ष 2019 में 14, वर्ष 2020 में 21 और वर्ष 2021 में 17 स्थानीय युवाओं को आतंकी सरगना आतंकी बनाने में सफल रहे। वर्ष 2023 और मौजूदा वर्ष में अवंतीपोरा में एक भी युवक आतंकी नहीं बना है।
पुलवामा में वर्ष 2019 में 21, वर्ष 2020 में 19,वर्ष 2021 में 17 और वर्ष 2022 में 24 आतंकी मारे गए हैं। वर्ष 2023 में पुलवामा में एक ही आतंकी मारा गया।
यह भी पढ़ें- यात्रीगण कृपया ध्यान दें! किसानों के रेल रोको आंदोलन के चलते वैष्णो देवी जाने वाली ट्रेनें कैंसल; कई के बदल गए रूट
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।