यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
गाजा में अस्पताल पर हुए Airstrike में 500 लोगों की मौत पर महबूबा मुफ्ती ने दुनिया के नेताओं को दी ये सलाह
Israel-Hamas War इजरायल हमास युद्ध के बीच गाजा शहर के अस्पताल पर हुए रॉकेट हमले में 500 लोगों की मौत ...और पढ़ें

HighLights
- गाजा में अस्पताल पर हुए Airstrike में 500 लोगों की मौत पर महबूबा मुख्ती ने दिया बयान
- इजरायल ने हमास और हिजबुल्ला के ठिकानों पर हमले किए तेज
- ईरान के तेहरान में फिलिस्तीन समर्थक प्रदर्शनकारियों ने निकाली रैली
डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। Jammu Kashmir News: इजरायल हमास युद्ध (Israel-Hamas War) 12वें दिन भी जारी है। इसी बीच गाजा शहर (Gaza Airstrike) के अस्पताल पर हुए रॉकेट हमले में 500 लोगों की मौत हो गई। इस पर जम्मू कश्मीर पीडीपी (PDP Chief) की मुखिया महबूबा मुफ्ती (Mehbooba Mufti) ने अपनी प्रतिक्रया दी है। उन्होंने बुधवार को सोशल मीडिया साइट एक्स पर ट्वीट कर कहा कि 'प्रलय के दौरान क्या हुआ होगा इसकी एक दुखद याद। शायद एकमात्र अंतर यह है कि पीड़ित जिस समुदाय से थे।'
#WATCH | Srinagar, J&K: PDP chief Mehbooba Mufti says, "Israel-Palestine is not a Muslim issue...I hope the international community wakes up and permanently resolves this issue so that blood is not shed every day. We condemn the attack by Hamas..." pic.twitter.com/eFOmCIUKvx
— ANI (@ANI) October 18, 2023
वही अब उत्पीड़क हैं और गैस चैंबरों की जगह बमों ने ले ली है। दुनिया का आधा आतंकवाद फ़िलिस्तीन के अनसुलझे मुद्दे की प्रतिक्रिया है। क्या सत्तासीन लोग मूकदर्शक बने रहेंगे या गंभीर वास्तविकता के प्रति जागेंगे ताकि निर्दोषों को और न मारा जाए?
.jpg)
यह भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर में चुनावी तैयारी में जुटा विपक्ष, इसी बीच भाजपा के इस कद्दावर नेता ने इलेक्शन को लेकर कही ये बड़ी बात
इजरायल ने हमास और हिजबुल्ला के ठिकानों पर हमले किए तेज
स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि गाजा पर इजरायल (Israel News) की बमबारी से मरने वाले फलस्तीनियों (Palestine News) की संख्या मंगलवार को लगभग तीन हजार हो गई है। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन इजरायल के लिए रवाना हो चुके हैं। इजरायल ने हमास और हिजबुल्ला (Hezbollah) के ठिकानों पर हमले तेज कर दिए हैं।
.jpg)
वहीं दूसरी गाजा में अस्पताल पर हुए हमले पर हमास का बयान सामने आया है। हमास ने अस्पताल पर हमले पर दुख जताते हुए कहा कि खून का एक भी बूंद बेकार ना जाए। गाजा शहर के अस्पताल पर हुए रॉकेट हमले के बाद तुर्किये (Turkey) की राजधानी अंकारा में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया।
ईरान के तेहरान में फिलिस्तीन समर्थक प्रदर्शनकारियों ने निकाली रैली
बुधवार सुबह ईरान (Iran News) के तेहरान में फिलिस्तीन समर्थक प्रदर्शनकारियों ने रैली निकाली। अस्पताल में हुए रॉकेट हमले की वजह से 500 लोगों की मौत हो चुकी है। हमास और इजराइल ने एक-दूसरे को इस घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया है।
