विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jammu Kashmir Elections: आतंकियों के मंसूबों पर पानी फेरने के लिए तैयार सुरक्षाबल, चप्पे-चप्पे पर जवानों का कड़ा पहरा

Published: Tue, 10 Sep 2024 10:15 PM (IST)

Jammu Kashmir Elections कश्मीर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आइजीपी) वीके बिरदी ने आतंकियों के विधानसभा चुनाव में खलल डालने की ...और पढ़ें

जम्मू-कश्मीर में चुनाव को देखते हुए सुरक्षा-व्यवस्था बढ़ा दी गई है
जम्मू-कश्मीर में चुनाव को देखते हुए सुरक्षा-व्यवस्था बढ़ा दी गई है

HighLights

  1. विधानसभा चुनाव में खलल डालने के आतंकियों के षड्यंत्र को बनाएं विफल: आइजीपी
  2. आइजीपी ने वीके बिरदी ने पहले चरण में होने वाले चुनाव की तैयारियों का लिया जायजा
  3. आतंकियों के प्रभाव वाले इलाकों में गश्त बढ़ाने के दिए निर्देश

राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। Jammu Kashmir Elections: कश्मीर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक(आइजीपी) वीके बिरदी ने कश्मीर में सुरक्षित, शांति एवं विश्वासपूर्ण वातावरण में निष्पक्ष मतदान को संपन्न कराने के लिए सभी संबंधित सुरक्षाबलों को पूर्व सक्रियता की नीति को अपनाते हुए राष्ट्रविरोधी तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है ।

उन्होंने कहा कि आतंकी और उनके समर्थक मौजूदा विधानसभा चुनाव प्रक्रिया में खलल डालने के लिए हर संभव षडयंत्र कर रहे हैं। हमें पूरी तरह सतर्क रहते हुए इसे विफल बनाना है। 

18 सितंबर को होगा पहले चरण का चुनाव

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आइजीपी वीके बिरदी ने मंगलवार को दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में पुलिस,सेना व केंद्रीय अर्धसैन्यबलों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में दक्षिण कश्मीर में पहले चरण में 18 सितंबर को होने वाले मतदान के लिए तैयार सुरक्षा तंत्र का जायजा लिया है।

कश्मीर में वर्ष 2012 से लेकर 2020 तक दक्षिण कश्मीर ही आतंकी हिंसा का केंद्र रहा है। पहले चरण में जिन 24 सीटों पर मतदान हो रहा है, उनमें से 16 दक्षिण कश्मीर में ही है।  आइजीपी कश्मीर ने सभी सुरक्षा एजेंसियों के बीच घनिष्ठ समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया और निर्देश दिया कि चुनाव प्रक्रिया के सुचारु और शांतिपूर्ण संचालन को सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं।

सुरक्षाबलों की गश्त बढ़ाई जाएगी

उन्होंने कहा कि आतंकियों और उनके मददगारों के नेटवर्क के खिलाफ पूर्व सक्रियता की नीति को अपनाते हुए कार्रवाई की जाए। आतंकियों के प्रभाव प्रभाव वाले इलाकों में सुरक्षाबलों की गश्त बढ़ाई जाए। सभी उम्मीदवारों को पर्याप्त सुरक्षा कवच प्रदान किया जाए।

बैठक के बाद आइजीपी कश्मीर ने अनंतनाग जिले में चुनाव ड्यूटी के लिए तैनात की जा रही सीआरपीएफ कंपनियों के शिविरों का भी दौरा किया और वहां उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया।

यह भी पढ़ें- Jammu Kashmir Election 2024: डोडा में 14 सितंबर को पीएम मोदी की रैली, चिनाब क्षेत्र की 8 सीटों पर भाजपा की नजर