विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जम्मू-कश्मीर से 504 बांग्लादेशी डिपोर्ट, अब 15000 से अधिक रोहिंग्याओं की बारी; सरकार ने तैयार किया डाटा

Published: Tue, 06 Oct 2026 08:45 AM (IST)

जम्मू-कश्मीर में 504 बांग्लादेशी घुसपैठियों को डिपोर्ट करने के बाद अब प्रशासन 15,000 से अधिक रोहिंग्याओं के सत्यापन और पहचान की प्रक्रिया तेज कर रहा है।

जम्मू-कश्मीर में 504 बांग्लादेशी डिपोर्ट (फाइल फोटो)

जम्मू-कश्मीर में 504 बांग्लादेशी डिपोर्ट (फाइल फोटो)

HighLights

  1. जम्मू-कश्मीर से 504 बांग्लादेशी घुसपैठियों को डिपोर्ट किया गया

  2. अब 15,000 से अधिक रोहिंग्याओं के सत्यापन की प्रक्रिया तेज

  3. रोहिंग्या झुग्गियों पर बुलडोजर चला, संरक्षण नेटवर्क की जांच जारी

राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में वर्षों से रह रहे बांग्लादेशी घुसपैठिये अब ज्यादा दिन तक छिपे नहीं रहेंगे। प्रशसाान बांग्लादेशियों को डिपोर्ट करने के बाद अब रोहिंग्या के सत्यापन व पहचान की प्रक्रिया तेज करने जा रहा है।

बांग्लादेशी और रोहिंग्या पर कार्रवाई की तैयारी इसी वर्ष अगस्त में जम्मू-कश्मीर में जनसांख्यिकी बदलाव का आकलन करने आए केंद्र सरकार के उच्चस्तरीय दल के दौरे के बाद ही शुरू हो गई थी।

रोहिंग्या झुग्गियों पर चला था बुलडोजर

पिछले माह प्रशासन ने जम्मू के नरवाल में रोहिंग्या बस्ती खाली करा दी थी और दो दिन पहले रैका के जंगल में वन भूमि पर कब्जा कर बसाई गई रोहिंग्या झुग्गियों पर भी बुलडोजर चलाया गया था। प्रशासनिक अधिकारियों ने साफ संकेत दिया है कि जम्मू-कश्मीर में रह रहे घुसपैठियों पर ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

बता दें कि केंद्रीय दल की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में 504 बांग्लादेशी रह रहे हैं, कश्मीर में यह सबसे अधिक हैं, वहीं एक आंकड़े के अनुसार रोहिंग्या को मिलाकर केंद्रशासित प्रदेश में इनकी संख्या 15,000 से अधिक है।

कौन दे रहा इन्हें संरक्षण?

सीमावर्ती प्रदेश होने के कारण जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से बसे बांग्लादेशी व रोहिंग्या सुरक्षा के लिए भी बड़ी चुनौती हैं। पुलिस व सुरक्षा एजेंसियां इस बात का भी पता लगाने में जुटी हैं कि वे कौन सा नेटवर्क है, जो इन घुसपैठियों को जम्मू-कश्मीर तक पहुंचाने में मदद करता हैं।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में रह रहे बांग्लादेशियों का कैसे खुला राज? अब तक 300 की हुई पहचान; पुलिस को किस खतरे की थी आशंका?

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर से 150 बांग्लादेशी डिपोर्ट, एयरफोर्स के विमान से बागडोगरा भेजे गए; 7 अक्टूबर को फिर कार्रवाई संभव