Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jammu Kashmir Weather: घाटी में भीषण गर्मी से मिली राहत, 30 डिग्री से नीचे आया तापमान; बारिश की संभावना

    Updated: Mon, 26 May 2025 07:48 AM (IST)

    कश्मीर घाटी में गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिली है। कई दिनों से लू से झुलस रहे लोगों के लिए तापमान में गिरावट आई है जो 29.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच ...और पढ़ें

    Hero Image
    कश्मीर घाटी में 30 डिग्री से नीचे आया तापमान।

    जागरण संवाददाता, श्रीनगर। बीते कई दिन से लू से झुलस रहे घाटी के लोगों को रविवार को थोड़ी राहत मिली। चार दिन से 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चल रहा तापमान गिरकर 29.5 पर आ गया। मौसम विभाग के अनुसार 27 से 30 मई तक घाटी में लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी, क्योंकि इस बीच कई स्थानों पर रुक-रुककर हल्की वर्षा होगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उधर, जम्मू संभाग में तापमान सामान्य के आसपास चल रहा है। रविवार को जम्मू में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहा, सामान्य तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस है। न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में जम्मू में 33.3 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। बनिहाल में 6 एमएम, बटोत में 18, कटड़ा में 13, भद्रवाह में 14.8 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई।

    गौरतलब है कि बीते दिनों घाटी भीषण गर्मी की चपेट में रही। इस बीच श्रीनगर समेत अधिकतर स्थानों पर तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना रहा। 22 मई को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो बीते 133 वर्ष में श्रीनगर में मई महीने में सबसे गर्म दिन था। भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित था।

    प्रशासन ने लोगों विशेषकर बच्चों व बुजुर्गों को लू से बचाव के लिए एडवाइजरी भी जारी की थी। रविवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 29.5, न्यूनतम 13.5, काजीगुंड में अधिकतम 28.5, न्यूनतम 10.6, पहलगाम में अधिकतम 24.4, न्यूनतम 7.4, कुपवाड़ा में अधिकतम 28.3, न्यूनतम 9.4 डिग्री रहा।