Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सेना दिवस पर बलिदानियों को नमन

    By JagranEdited By:
    Updated: Sun, 16 Jan 2022 07:49 AM (IST)

    राज्य ब्यूरो श्रीनगर जम्मू कश्मीर में शनिवार को विभिन्न सैन्य प्रतिष्ठानों में सैन्य दिवस जोश औ

    Hero Image
    सेना दिवस पर बलिदानियों को नमन

    राज्य ब्यूरो, श्रीनगर : जम्मू कश्मीर में शनिवार को विभिन्न सैन्य प्रतिष्ठानों में सैन्य दिवस जोश और उत्साह के साथ मनाया गया। ऊधमपुर स्थित सैन्य उत्तरी कमान मुख्यालय में उत्तरी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल वाईके जोशी ने ध्रुव युद्ध स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर बलिदान करने वाले सैन्याधिकारियोंव जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। बादामी बाग में चिनार कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडेय ने युद्ध स्मारक पर पुष्पचक्र भेंट किए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गौरतलब है कि लेफ्टिनेंट जनरल के एम करियप्पा के 1949 में आज के ही दिन अंतिम ब्रिटिश कमांडर-इन-चीफ जनरल सर फ्रांसिस बुचर के स्थान पर भारतीय सेना के पहले कमांडर-इन-चीफ के तौर पर पदभार ग्रहण किया था। इसलिए 15 जनवरी को देश में हर साल सेना दिवस के रूप में मनाया जाता है।

    लेफ्टिनेंट जनरल वाईके जोशी ने अपने संदेश में सभी सैन्य कर्मियों को बहादुर बलिदानियों के समर्पण, संकल्प और बलिदान से प्रेरणा लेने और भविष्य की सभी चुनौतियों के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। उन्होंने सभी सैन्यकर्मियों, पूर्व सैनिकों, रक्षा असैन्य कर्मचारियों और उत्तरी कमान के कर्मियों के परिवार को शुभकामनाएं दीं। आर्मी वाइफ्स वेल्फेयर एसोसिएशन, उत्तरी कमान की क्षेत्रीय अध्यक्ष इना जोशी ने जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों पर कमारन मुख्यालय परिसर में स्वास्थ्य जांच शिविर का उद्घाटन किया। बादामी बाग स्थित चिनार कोर मुख्यालय में भी समारोह हुआ। कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडेय ने सैन्याधिकारियों और जवानों को जीवन कर्तव्य की भावना के अनुरूप अपने कर्तव्य निर्वाह के लिए प्रेरित किया। भारतीय सेना दुनिया की सबसे बेहतरीन सेनाओं मे गिना जाता है। सेना ने हर परिस्थिति में अपनी कर्तव्यनिष्ठा, राष्ट्रभक्ति, बहादुरी, बलिदान और मानवीयता का अनुकरणीय उदाहरण छोड़ा है। उत्तरी कश्मीर में एलओसी के साथ सटे कामकारी, मच्छल में स्थित स्कूल में सेना दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज लहराया गया। पूरे इलाके में चारों तरफ बर्फ की मोटी चादर बिछी हुई थी। कड़ाके की ठंड थी, फिर भी बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने समारोह में भाग लिया। सेना दिवस की अहमियत पर रोशनी डालती फिल्म का भी प्रदर्शन भी किया गया।