विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lok Sabha Elections: DPAP ने श्रीनगर सीट से आमिर भट्ट को बनाया उम्मीदवार, NC और PDP के इस प्रत्याशी से सीधी टक्कर

Published: Mon, 22 Apr 2024 01:35 PM (IST)Updated: Mon, 22 Apr 2024 01:43 PM (IST)

डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी ने सोमवार को श्रीनगर सीट (Jammu Kashmir News) से अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी। पार्टी ...और पढ़ें

Lok Sabha Election 2024: DPAP ने श्रीनगर सीट से आमिर भट्ट को बनाया उम्मीदवार।
Lok Sabha Election 2024: DPAP ने श्रीनगर सीट से आमिर भट्ट को बनाया उम्मीदवार।

जागरण संवाददाता,श्रीनगर। (Jammu Kashmir Lok Sabha 2024 Hindi News) डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी ने श्रीनगर संसदीय सीट के लिए आमिर भट्ट (Amir Bhatt) को अपना उम्मीदवार बनाया है। पहले कयास लगाया जा रहा था कि गुलाम नबी आजाद (Ghulam Nabi Azad) श्रीनगर संसदीय सीट पर नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी के खिलाफ वोटों का विभाजन रोकने लिए अपना उम्मीदवार मैदान में नहीं उतारेंगे।

इन सभी कयासों को गलत ठहराते हुए उन्होंने आज श्रीनगर संसदीय सीट से अपना उम्मीदवार मैदान में उतार दिया है। श्रीनगर संसदीय सीट (Srinagar Parliamentary Seat 2024) से नेशनल कॉन्फ्रेंस के आगा सैयद रुहुल्ला और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के वहीद उर रहमान पारा चुनाव लड़ रहे हैं। जम्मू कश्मीर अपनी पार्टी ने इस सीट से मोहम्मद अशरफ मीर को अपना उम्मीदवार बनाया है।