Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रामनवमी के अवसर पर श्रद्धालुओं ने किए प्रचीन शंकराचार्य के मंदिर के दर्शन, भक्तों की लगी भीड़

    Updated: Sun, 06 Apr 2025 06:05 PM (IST)

    राम नवमी के अवसर पर भक्तों ने श्रीनगर के प्रचीन शंकराचार्य के मंदिर के दर्शन किए। लोगों ने प्रार्थना की और भगवान का आशीर्वाद लिया। यह मंदिर भगवान शिव का है और पुराने मंदिरों में से एक है। यहां पर दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आते हैं। दूसरी ओर कटड़ा स्थित वैष्णो देवी मंदिर में भी चैत्र नवरात्र के आखिरी दिन नवमी पर भक्तों की भीड़ लगी रही।

    Hero Image
    श्रीनगर मेें स्थित शंकराचार्य मंदिर (फाइल फोटो)

    एएनआई, श्रीनगर। राम नवमी के अवसर पर रविवार को श्रीनगर में श्रद्धालुओं ने प्रचीन शंकराचार्य के मंदिर के दर्शन किए। लोगों ने प्रार्थना की और भगवान का आशीर्वाद लिया। यह मंदिर भगवान शिव का है और पुराने मंदिरों में से एक है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    केरल से आई श्रद्धालु आरती नेे बताया कि वो यहां पर पहली बार आई हैं और खुश हैं। इस मंदिर में बहुत शांति मिलती है। इससे अच्छी दिन की शुरुआत नहीं हो सकती थी। इसी बीच कटड़ा स्थित वैष्णो देवीक मंदिर में भी भीड़ रही क्योकि रविवार को चैत्र नवरात्र का आखिरी दिन नवमी रही।

    राष्ट्रपति मुर्मू ने दी बधाई

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रामनवमी की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में कहा है, “रामनवमी के पावन अवसर पर मैं सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।

    यह पावन पर्व मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। भगवान श्री राम की महाकाव्यात्मक जीवन यात्रा हमें सत्य, धर्म और नैतिकता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। यह पर्व समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ मानवता की सेवा करने का संदेश देता है। यह पावन पर्व लोगों को त्याग, निस्वार्थ प्रेम के जीवन मूल्यों को अपनाने और अपने वचन के प्रति प्रतिबद्ध रहने के लिए प्रेरित करता है। इस पावन अवसर पर आइए हम भगवान श्री राम के आदर्शों से सीखें और संपूर्ण मानवता के कल्याण के लिए मिलकर काम करें।”

    प्रधानमंत्री ने देशवासियों को दी बधाई

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भई देशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं दी। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, ''सभी देशवासियों को रामनवमी की ढेरों शुभकामनाएं। प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव का यह पावन-पुनीत अवसर आप सबके जीवन में नई चेतना और नया उत्साह लेकर आए, जो सशक्त, समृद्ध और समर्थ भारत के संकल्प को निरंतर नई ऊर्जा प्रदान करे। जय श्रीराम!"

    comedy show banner
    comedy show banner