Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    केंद्रीय दल का दक्षिण कश्मीर दौरा, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेकर राहत कार्यों को दी गति

    Updated: Tue, 09 Sep 2025 03:12 PM (IST)

    बारिश और बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए केंद्र सरकार के दल ने दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग शोपियां और कुलगाम जिलों का दौरा किया। दल ने प्रशासनिक अधिकारियों से नुकसान पर चर्चा की और पीड़ितों से मुलाकात की। अनंतनाग में जिला प्रशासन के साथ बैठक में राहत कार्यों पर बात हुई।

    Hero Image
    केंद्रीय दल का बाढ़ प्रभावित दक्षिण कश्मीर दौरा (फोटो: जागरण)

    राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से हुए व्यापक नुकसान के आकलन के लिए केंद्र सरकार द्वारा गठित अंतर मंत्रालयी केंद्रीय दल (आइएमसीटी) ने सोमवार को दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग, शोपियां और कुलगाम जिलों का दौरा किया।

    दल ने प्रशासनिक अधिकारियों से बाढ़ से हुए नुकसान पर चर्चा की और प्रभावितों से मुलाकात की। आइएमसीटी में एनडीएमएएल के संयुक्त सचिव कर्नल केपी सिंह, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग के क्षेत्रीय अधिकारी नवीन कुमार, विद्युत मंत्रालय की उपनिदेशक आरती सिह, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के संयुक्त निदेशक डा. विक्रम सिंह शामिल थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अनंतनाग में आइएमसीटी ने जिला प्रशासन के साथ बैठक की, जिसमें राहत एवं पुनर्वास उपायों पर चर्चा की गई। बैठक में अनंतनाग के उपायुक्त ने दल को नुकसान की सीमा, राहत उपायों और स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के बारे में जानकारी दी।

    शोपियां में उपायुक्त शिशिर गुप्ता ने जिले में हुए नुकसान का विस्तृत आकलन प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि शोपियां में 33 केवी की दो प्रमुख लाइनें, 16 फीडर और 13 ट्रांसफार्मर प्रभावित हुए हैं। 92 पेयजल योजनाओं में से 55 को बहाल किया गया है।

    इसके अलावा, 4284 हेक्टेयर में फैले 28 गांवों की 17,200 की आबादी प्रभावित हुई है। 21 आश्रय शेड स्थापित किए गए हैं और 129 परिवारों को निकाला गया है। फसल और बागों के नुकसान का आकलन जारी है।