श्रीनगर,आईएएनएस। जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही बर्फबारी ने मुसीबत खड़ी कर दी है। जहां एक ओर रास्ते बंद हो गए हैं, तो वहीं दूसरी ओर हिस्खलन की चेतावनी भी जारी कर दी गई है। सोमवार को जम्मू-कश्मीर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (जेकेडीएमए) ने जम्मू-कश्मीर के विभिन्न इलाकों के लिए हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। हिमस्खलन की चेतावनी को देखते हुए लोगों को अनावश्यक रूप से बाहर नहीं निकलने की सलाह भी दी गई है।
यह भी पढ़ें: Rajouri News: सुल्तान पतरी का नजारा देखने उमड़ रहे पर्यटक, सैलानियों के आने से लोगों को मिल रहा रोजगार
इन इलाकों में हिमस्खलन की चेतावनी
सोमवार को जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई। अगले 24 घंटों में डोडा, किश्तवाड़ और पुंछ जिलों में उच्च खतरे का हिमस्खलन होने की संभावना है। 2,500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हिमस्खल की संभावना जताई गई है।
जम्मू-कश्मीर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने चेतावनी देते हुए कहा, "अगले 24 घंटों में बांदीपोरा, बारामूला, गांदरबल, कुपवाड़ा, कुलगाम और रामबन जिलों में 1,500 से 2,500 मीटर के ऊपर वाले इलाकों में मध्यम खतरे का हिमस्खलन होने की संभावना है।" वहीं अगले 24 घंटे में अनंतनाग जिले में 1,500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हिमस्खलन होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें: कश्मीर के लोगों ने मुझे ग्रेनेड नहीं दिया, बल्कि मुझे प्यार से गले लगाया...राहुल के भाषण की बड़ी बातें
जारी की गई एडवाइजरी
हिमस्खलन के खतरे को देखते हुए एडवाइजरी भी जारी कर दी गई है। जेकेडीएमए में इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से सावधानी बरतने और हिमस्खलन संभावित क्षेत्रों में सुरक्षित स्थान पर की सलाह दी है। बता दें कि, जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी और बारिश जारी है। बर्फबारी के चलते मौसम ठंडा हो गया है और तापमान माइनस में पहुंच गया है।
जमने लगी डल झील
जम्मू-कश्मीर में लागातार हो रही बर्फबारी के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। लगातार कड़ाके की ठंड के बीच बर्फबारी भी जारी है। सोमवार को श्रीनगर में बारिश और बर्फबारी देखने को मिली। इसी बीच श्रीनगर की ऐतिहासिक डल झील भी जमना शुरू हो गई है।