Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Amarnath Yatra: LG मनोज सिन्हा ने नुनवान बेस कैंप में व्यवस्थाओं का लिया जायजा, 3 जुलाई से शुरू है यात्रा

    Updated: Mon, 07 Jul 2025 08:30 PM (IST)

    उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पहलगाम के नुनवान बेस कैंप में अमरनाथ यात्रा की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने तीर्थयात्रियों और सेवा प्रदाताओं से बातचीत की और सुविधाओं का निरीक्षण किया। उपराज्यपाल ने यात्रा को सुचारू बनाने में सभी के योगदान की सराहना की। प्रशासनिक और सुरक्षा अधिकारियों के साथ बैठक में तीर्थयात्रियों की सुरक्षित यात्रा पर चर्चा हुई। इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से 9 अगस्त तक चलेगी।

    Hero Image
    जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की फाइल फोटो

    पीटीआई, श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को पहलगाम के नुनवान बेस कैंप में चल रही अमरनाथ यात्रा की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने तीर्थयात्रियों, सेवा प्रदाताओं, लंगर कार्यकर्ताओं और सफाई कर्मचारियों से बातचीत की और श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं का निरीक्षण किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने यात्रा को सुचारू और सफल बनाने में सभी हितधारकों के महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की। अपने दौरे के दौरान, उन्होंने प्रशासनिक और सुरक्षा अधिकारियों के साथ एक बैठक की और तीर्थयात्रियों की सुरक्षित और परेशानी मुक्त यात्रा के लिए किए गए उपायों पर चर्चा की।

    हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई, 2025 से शुरू हुई है। वहीं, इसकी समाप्ति 9 अगस्त 2025 पर होगी। अमरनाथ यात्रा कुल 38 दिनों तक चलेगी। अमरनाथ यात्रा को लेकर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।

    बाबा बर्फानी की यह गुफा समुद्र तल से करीब 13 हजार फीट ऊपर है। यात्रा के दौरान दुर्गम रास्तों से गुजरना पड़ता है। मौसम भी कई बार मुश्किलों को बढ़ा देता है। पहाड़ों की ऊंचाई पर ऑक्सीजन की मात्रा कम होने लगती है।

    comedy show banner
    comedy show banner