विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Srinagar: BSF मुख्यालय पर मनाया गया 59वां स्थापना दिवस मनाया, सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया गया आयोजन

By Jagran NewsEdited By: Shoyeb Ahmed
Published: Sun, 03 Dec 2023 08:06 PM (IST)

सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने रविवार को फ्रंटियर मुख्यालय में 59वां स्थापना दिवस मनाया गया। इसको लेकर BSF के प्रवक्ता ...और पढ़ें

रविवार को बएसएफ मुख्यालय पर मनाया गया 59वां स्थापना दिवस मनाया
रविवार को बएसएफ मुख्यालय पर मनाया गया 59वां स्थापना दिवस मनाया

HighLights

  1. बीएसएप की स्थापना 1 दिसंबर 1965 को की गई थी
  2. अंतर्राष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा की रक्षा की प्राथमिक जिम्मेदारी है बीएसएफ की जिम्मेदारी

पीटीआई, श्रीनगर। सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने रविवार को अपने फ्रंटियर मुख्यालय में 59वां स्थापना दिवस मनाया। इसको लेकर BSF के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि बीएसएफ, देश का एक विशिष्ट बल है। इसकी स्थापना 1 दिसंबर, 1965 को अंतर्राष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा की रक्षा की प्राथमिक जिम्मेदारी को लेकर की गई थी।

ऐसे हुआ बीएसएफ का गठन

उन्होंने आगे कहा कि थोड़ा समय बीतने के बाद में बीएसएफ ने देश की पवित्रता, अखंडता बनाए रखने व आईबी और एलओसी की सुरक्षा के साथ-साथ कानून व्यवस्था, नक्सल विरोधी अभियानों सहित पंजाब व कश्मीर में सीआई की भूमिका को लेकर अपनी क्षमता को स्थापित किया। बीते 1 दिसंबर, 2023 को बीएसएफ ने राष्ट्र के प्रति समर्पित विशिष्ट व गौरवशाली सेवा के साथ अपने 58 वर्ष पूरे किए।

उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया बीएसएफ स्थापना दिवस

उन्होंने कहा कि बीएसएफ स्थापना दिवस के इस अवसर पर इसके मुख्यालय और सहायक प्रशिक्षण केंद्र कश्मीर में तैनात सभी कर्मियों के लिए एक सांस्कृतिक कार्यक्रम और बाराखाना का आयोजन किया गया था। यह बीएसएफ स्थापना दिवस कार्यक्रम को सभी रैंक के अधिकारियों के द्वारा बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया।

ये भी पढे़ं- 'अगर यही स्थिति रही तो हम खुद को नहीं बचा पाएंगे', इंडिया अलायंस की स्थिति पर बोले NC नेता उमर अब्दुल्ला