Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सड़क दुर्घटना, 6 कार सवार में से 5 घायल
Jammu Kashmir मामला जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले का है। यहां एक वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से फिसल गया। वाहन के सड़क से फिसल जाने से पांच पर्यटक ...और पढ़ें

श्रीनगर, पीटीआई। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आज शुक्रवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। एक वाहन सड़क से फिसल गया। इस हादसे में करीब पांच लोग घायल हो गए हैं। जब दुर्घटना हुई उस समय वाहन में पांच पर्यटक और एक स्थानीय कैब चालक समेत छह लोग सवार थे। इनमें से पांच को गंभीर चोटें आई हैं।
मामला जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले का है। यहां एक वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से फिसल गया। वाहन के सड़क से फिसल जाने से पांच पर्यटक समेत छह घायल हो गये। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि पहलगाम इलाके में जब दुर्घटना हुई उस समय वाहन में पांच पर्यटक और एक स्थानीय कैब चालक समेत छह लोग सवार थे। पांच पर्यटकों में एक महिला और दो बच्चे शामिल हैं।
हादसे में 5 घायल
अधिकारियों ने बताया कि हादसे में पांच लोग घायल हो गए हैं और उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारियों ने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया और उनकी हालत स्थिर बताई गई है। फिलहाल घायलों का इलाज जारी है।
Jammu & Kashmir | At least six persons including five tourists were injured after a vehicle skidded off the road in Pahalgam, today pic.twitter.com/ocpl30MioK
— ANI (@ANI) April 21, 2023

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।